विज्ञापन

Surat Fire: सूरत में साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, एक बच्चे और चार महिलाओं की दर्दनाक मौत 

Surat Limbayat Fire Accident: सूरत के साड़ी गोदाम में आग लगने से चार महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गई. बैठी कॉलोनी के एक मकान में साड़ी पैकिंग का काम चल रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया.

Surat Fire: सूरत में साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, एक बच्चे और चार महिलाओं की दर्दनाक मौत 
File Photo

Surat Fire News:  सूरत के लिंबायत इलाके में भीषण आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में 4 महिलाएं और एक चार साल का मासूम बच्चा शामिल हैं. यह हादसा मीठी खाड़ी की बैठी कॉलोनी में हुआ, जहां एक मकान में साड़ी पैकिंग का काम चल रहा था. बताया जा रहा है कि मकान में भारी मात्रा में साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था, जिसके साथ ज्वलनशील फोम भी मौजूद था. इसी कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.

जानकारी के अनुसार, आग लगते ही पूरे घर में धुआं भर गया और आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं. अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने का प्रयास करते रहे, लेकिन घने धुएं और तेज आग के कारण वे फंस गए. दम घुटने और झुलसने की वजह से सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

आग के कारणों का खुलासा नहीं 

फिलहाल, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि साड़ी पैकिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी के कारण आग लगी होगी. दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

हादसे में इनकी हुई मौत

1. शहनाज़ बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (65 वर्ष)
2. हुसा बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (18 वर्ष)
3. शुभान रमज़ान अली अंसारी (4 वर्ष)
4. शबीना रमज़ान अली अंसारी (28 वर्ष)
5. परवीन अब्दुल कलाम अंसारी (19 वर्ष)
 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surat News, Gujarat News,  Surat Fire News,  Surat Fire, Surat Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com