विज्ञापन

मां ने शराब के लिए पैसे देने से किया इनकार, तो बेटे ने हथौड़े से पीटकर की हत्या, घरवालों को भी धमकाया

मृतक महिला की पहचान चिंता देवी के रूप में हुई है. वहीं आरोपी बेटे का नाम अमोद है. मां की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा है. दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

मां ने शराब के लिए पैसे देने से किया इनकार, तो बेटे ने हथौड़े से पीटकर की हत्या, घरवालों को भी धमकाया
दिल्ली में शराब के लिए पैसा नहीं मिलने पर बेटे ने की मां की हत्या. (NDTV इमेज)
  • साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके में एक बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी
  • मा ंने बेटे को शराब के लए पैसे देने से मान कर दिया था, जिससे वह नाराज था
  • बेटे ने पहले मां को पीटा और फिर उसे हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया
नई दिल्ली:

साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मरने वाली एक बुजुर्ग मां है और उसे मारने वाला उसका ही सगा बेटा है. आरोप है कि बेटे बेटे ने बुजुर्ग मां को पहले पीटा और फिर हथौड़े से वार कर उसकी जान ले ली. मां की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटे को शराब के लिए पैसे नहीं दिए. बस इतनी सी बात पर वह आगबबूला हो गया. वह आपा खो बैठा. उससे ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि मां ने उसे पैसा नहीं दिया. 

बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या

गुस्साए बेटे ने 60 साल की बुजुर्ग मां को पहले पीटा और फिर उस पर हथौड़े से हमला कर दिया. इस घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान चिंता देवी के रूप में हुई है. वहीं आरोपी बेटे का नाम अमोद है. मां की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा है. पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली उसने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को भेज दिया. वहीं फरार बेटे की तलाश शुरू कर दी है.  

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मां को हथौड़े से पीटा

मृतक बुजुर्ग महिला चिंता देवी की बड़ी बहू अनीता देवी ने पूरी घटना के बारे में बताया. बहू ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है. देवर आमोद बुजुर्ग मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था. लेकिन मां ने मान कर दिया. इस बात से आमोद गुस्से में आ गया. उसने पहले तो मां को बहुत बुरा भला कहा. इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने लात घूंसों से और फिर हथौड़े से वार करके अपनी मां की हत्या कर दी. हत्या के बाद वह मां की लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाने लगा. 

आरोपी बेटे की तलाश कर रही पुलिस

आरोपी ने घर के दूसरे सदस्यों को भी डराया और धमकाया कि वे किसी को इस बारे में कुछ भी न बताएं. साउथ जिला डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि मामला मैदानगढी के खड़क गांव का है. आरोपी की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-दरिंदगी की हद पार! समय पर नहीं मिला खाना तो भाभी का काट डाला सिर, फिर पेड़ पर लटकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Murder, Delhi Police, Son Killed Mother, Liquor And Cash, Maidan Garhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com