विज्ञापन
This Article is From May 11, 2025

India-Pakistan Ceasefire के बाद गुजरात के भुज में सामान्य हालात, लोगों ने कहा - "अब स्थिति कंट्रोल..."

शनिवार को जब एक बार फिर ड्रोन नजर आए तो कच्छ में एक बार फिर ब्लैकआउट कर दिया गया. हालांकि, रात में ही स्थिति सामान्य हो गई थी और इसके बाद आज चीजें और भी साफ होती हुई नजर आ रही हैं.

नई दिल्ली:

भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर किए जाने के बाद शाम के वक्त कई धमाकों की आवाज सुनी गई लेकिन रात से ही मामला सामान्य हो गया है. अब न ही कोई ड्रोन दिख रहे हैं और न ही किसी हमले की जानकारी सामने आई है. इसी बीच गुजरात के कच्छ में भी हालात सामान्य होते हुए नजर आ रहे हैं. यहां पर भी पाकिस्तान की नजर हमेशा टिकी रहती है क्योंकि यह बॉर्डर से सटा हुआ इलाका है. 

शनिवार को जब एक बार फिर ड्रोन नजर आए तो कच्छ में एक बार फिर ब्लैकआउट कर दिया गया. हालांकि, रात में ही स्थिति सामान्य हो गई थी और इसके बाद आज चीजें और भी साफ होती हुई नजर आ रही हैं. कच्छ के भुज की मार्केट में भी फिर से चहल-पहल शुरू हो गई है. 

इस बारे में बात करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "दो दिन पहले और आज आपको क्या फर्क लग रहा है. पहले पब्लिक को ऐसा लग रहा था कि कभी भी हमला हो सकता है और सभी डरे हुए थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. सरकार की ओर से ऐसा जाहिर किया गया है कि अब ये समाप्त हो गया है लेकिन कल रात फिर से कुछ ड्रोन कच्छ की ओर आए थे लेकिन अब स्थिति कंट्रोल में हैं."

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, अब यहां पर डर का कोई माहौल नहीं है. सायरन रात के वक्त बजाए गए थे और लोगों ने खुद ही ब्लैकआउट किया था. मार्केट हो या बाकि की जगह हो वो पहले की तरह खुलने लगी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-Pakistan Ceasefire, Bhuj Gujarat, Situation In Bhuj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com