विज्ञापन

Monsoon: गुजरात में जून में 82% कम बारिश, देश में पहले स्थान पर, कब आएगी राहत?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक जुलाई को दक्षिण और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है. अगले कुछ दिनों में मॉनसून राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

Monsoon: गुजरात में जून में 82% कम बारिश, देश में पहले स्थान पर, कब आएगी राहत?
गुजरात के आठ जिलों में जून में 90 फीसदी कम बारिश.

गुजरात जून महीने में हुई कम बारिश को लेकर देशभर में पहले पायदान पर आ गया है. राज्य में जून में 82 फीसदी कम बारिश हुई है. इससे पहले जून 2022 में गुजरात में बारिश का आंकड़ा 64.2 मिमी रहा था. बारिश की कमी के नए आंकड़े ने चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 30 जून 2026 तक 110.8 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले गुजरात में अब तक सिर्फ 20.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. कम बारिश के मुकाबले में गुजरात मेघालय (74%), मणिपुर (71%) और छत्तीसगढ़ (65%) से भी आगे है. जहां 60 फीसदी से अधिक बारिश की कमी दर्ज की गई है, लेकिन गुजरात में यह आंकड़ा 82 प्रतिशत है. 

गुजरात के आठ जिलों में जून में 90 फीसदी कम बारिश 

राज्य के आठ जिले ऐसे हैं जहां जून महीने में 90 फीसदी से अधिक कम बारिश हुई है. राज्य के बड़े शहर अहमदाबाद में सामान्य बारिश का आंकड़ा 98.2 मिमी है, लेकिन जिले में अब तक सिर्फ 22.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जिससे यहां 77% की कमी दर्ज हुई है. बारिश के यह आंकड़े साफ बता रहे हैं कि जून महीना में शहर और राज्य दोनों के लिए सबसे सूखा रहा है. 

जून में सूरत रहा सबसे गर्म 

आईएमडी (IMD) के अधिकारियों के अनुसार, बारिश नहीं होने के कारण जून सबसे गर्म महीनों में से एक रहा, सूरत में 30 में से 27 दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों से शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिन गर्म और उमस भरे रहे. बीते मंगलवार 30 जून को शहर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था. 

मॉनसून पर सूखे का साया! जून में बारिश 50 से 92% तक कम, महाराष्ट्र-गुजरात से यूपी-दिल्ली तक बुरा हाल

6 जुलाई तक हल्की से तेज बारिश के आसार  

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार एक जुलाई को दक्षिण और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में बरसात हो सकती है. इसके अलावा दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है. 6 जुलाई तक प्रदेश के हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. अगले कुछ दिनों में मॉनसून राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

MP में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय, आज कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; 3 जुलाई के बाद मूसलाधार बारिश की संभावना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Monsoon News, Gujarat Monsoon, Gujarat Weather News, IMD Alert, Gujarat News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com