विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर आसाराम को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया

विपक्षी पार्टी ने कहा कि मौत की जांच को लेकर एक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में नहीं पेश करके सरकार विवादित आसाराम को बचाने का प्रयास कर रही है.

बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर आसाराम को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया
आसाराम (फाइल फोटो)
गांधीनगर: कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा सरकार पर जेल में बंद आसाराम के आश्रम के नजदीक करीब दस साल पहले दो बच्चों की मौत के मामले में उन्हें बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया. विपक्षी पार्टी ने कहा कि मौत की जांच को लेकर एक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में नहीं पेश करके सरकार विवादित आसाराम को बचाने का प्रयास कर रही है. सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया. प्रश्नकाल के दौरान यह मामला जिग्नेश मेवाणी( निर्दलीय) ने उठाया. वह जानना चाहते थे कि न्यायमूर्ति डी के त्रिवेदी आयोग की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने के सरकार के फैसले का क्या कारण है.

VIDEO : किसान की ललकार, बैकफुट पर सरकार​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com