विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी पर हमला, पीएएएस ने भाजपा पर लगाया आरोप

बीती रात वैष्णोदवी सर्किल के पास कम से कम 25 से 30 लोगों ने बंभानिया की कार को रोकने के बाद उन पर हमला किया. हमलावरों ने बंभानिया की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी

हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी पर हमला, पीएएएस ने भाजपा पर लगाया आरोप
फाइल फोटो
  • हार्दिक पटेल के सहयोगी पर हमला
  • पीएएएस ने भाजपा पर लगाया आरोप
  • पीड़ित का नाम दिनेश बंभानिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पटेल आरक्षण के लिये आंदोलन करने वाले  हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी दिनेश बंभानिया पर आज यहां करीब 25 लोगों ने कथित तौर हमला कर दिया. यह जानकारी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) कोर समिति के सदस्य वरूण पटेल ने दी. पटेल ने कहा कि बीती रात वैष्णोदवी सर्किल के पास कम से कम 25 से 30 लोगों ने बंभानिया की कार को रोकने के बाद उन पर हमला किया. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने बंभानिया की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी. अदलाज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि गांधी नगर जिले के इस थाने की पुलिस घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची. 'हालांकि, अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.’ पटेल ने दावा किया कि बंभानिया पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमला किया क्योंकि सत्ताधारी पार्टी पीएएएस द्वारा पांच अगस्त को शहर के सोला इलाके के उमिया कैंपस में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम के पक्ष में नहीं है.

यह भी पढ़ें :  हार्दिक पटेल ने कहा, चुनाव लड़ने का अभी कोई इरादा नहीं

Video : हिरासत में हार्दिक पटेल

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com