विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2018

गुजरात : दलित महिला के कुर्सी पर बैठने से बवाल, लात मारी, मंगलसूत्र छीना, जलाकर मारने की भी कोशिश

गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक स्कूल में कुर्सी पर बैठने को लेकर भीड़ ने एक दलित महिला पर कथित रूप से हमला किया.

गुजरात : दलित महिला के कुर्सी पर बैठने से बवाल, लात मारी, मंगलसूत्र छीना, जलाकर मारने की भी कोशिश
प्रतीकात्मक फोटो
  • दलित महिला के कुर्सी पर बैठने से बवाल
  • भीड़ ने महिला को लात मारी और मंगलसूत्र भी छीन लिया
  • मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक स्कूल में कुर्सी पर बैठने को लेकर भीड़ ने एक दलित महिला पर कथित रूप से हमला किया. पुलिस ने बताया कि घटना दो दिन पहले वलथरा गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि एक आंगनवाड़ी में कार्यरत पल्लवीबेन जाधव (45) को आधार कार्ड वितरित करने की जिम्मेदारी दी गई थी. काठ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, स्थानीय नागरिक जयराज वेगड यह देखकर नाराज हो गया कि पल्लवीबेन अपना कार्य करने के दौरान कुर्सी पर बैठी हुई है. पल्लवीबेन के पति गणपत जाधव की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, जयराज ने सवाल किया कि एक दलित होते हुए वह कुर्सी पर क्यों बैठी हुई है. जयराज ने कुर्सी को पैर से मारा जिससे पल्लवीबेन गिर गईं. 

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: ब्याज नहीं मिला तो साहूकार ने दलित महिला को जलाया जिंदा, हालत नाजुक

उसके बाद शाम में जयराज और करीब 25 अन्य लोग महिला के घर गए और परिवार के सदस्यों पर डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत हत्या के प्रयास और डकैती तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी करडिया राजपूत समुदाय से हैं जो अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है. पुलिस उपाधीक्षक (अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, अहमदाबाद) पी डी मनवार ने कहा, ‘‘ यह भी आरोप लगाया गया है आरोपी पल्लवीबेन का मंगलसूत्र भी छीन ले गए. आरोपियों ने जाधव के एक रिश्तेदार को कथित रूप से आग लगाने का भी प्रयास किया.’’ 

VIDEO: कर्ज ना चुकाने पर साहूकार ने दलित को बेरहमी से पीटा
मामले की जांच कर रहे मनवार ने कहा कि तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर नामित भरत वेगड ने बाद में पल्लवीबेन और उनके पति के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि दम्पति और उनके रिश्तदारों ने उस पर एवं अन्य पर हमला किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com