एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रोफेसर के मुंह पर कालिख पोत दी. कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके. उन्होंने प्रोफेसर का उसी हालत में जुलूस भी निकाला.
- गुजरात में प्रोफेसर से बदसलूकी का मामला सामने आया
- एबीवीपी से जुड़े छात्रों प्रोफेसर के मुंह पर कालिख पोती
- आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई
भुज, गुजरात:
गुजरात के भुज में एक प्रोफेसर के बदसलूकी का मामला सामने आया है. भुज में सीनेट चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रोफेसर के मुंह पर कालिख पोत दी. कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके. उन्होंने प्रोफेसर का उसी हालत में जुलूस भी निकाला. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. दूसरी तरफ इस घटना के बाद से कच्छ यूनिवर्सिटी में तनाव कायम है. यूनिवर्सिटी के अन्य अध्यापकों ने इस घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है और आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं. अध्यापकों ने प्रदर्शन की धमकी भी दी है.
यह भी पढ़ें : अजमेर : गायों की मौत के बाद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अफसरों पर कालिख पोती
दूसरी तरफ, इस घटना के बाद पूर्व सीनेट संगठन में भारी रोष है और संगठन ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. तनाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है. कच्छ यूनिवर्सिटी के कुलपति सीबी जडेजा ने कहा कि आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें : शिवसैनिकों ने अब आरटीआई कार्यकर्ता पर रॉड से किया हमला, चेहरे पर कालिख पोती
VIDEO: खबरों की खबर : कट्टरता की कालिख

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gujrat