विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2012

मोदी बनाम कांग्रेस है गुजरात चुनाव

मोदी बनाम कांग्रेस है गुजरात चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इस बार के चुनाव को भाजपा के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के बीच सत्ता-संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होना है। पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इस चुनाव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चर्चित नेता व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के बीच सत्ता-संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है। इस चुनाव के परिणाम की छाया राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ना तय है।

मोदी और उनकी पार्टी को जहां सत्ता में वापसी का पूरा विश्वास है, वहीं कांग्रेस दो दशक पूर्व की स्थिति में लौटने के लिए संघर्ष कर रही है। गुरुवार को पहले चरण का मतदान 182 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 87 में होगा।

सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 87 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इसके बाद कांग्रेस का स्थान है, जिसने 84 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। तीसरे स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी है, जिसके 83 उम्मीदवार हैं। यहां 79 उम्मीदवारों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चौथे स्थान पर है। इनके अलावा 383 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

अगले चरण का मतदान 17 दिसम्बर को होगा और परिणामों की घोषणा 20 दिसम्बर को होगी। गुरुवार को 3.8 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिनमें 1.9 लाख पुरुष शामिल हैं। मतदान के लिए 44,579 केंद्र बनाए गए हैं।

भाजपा सांसद हरेन पाठक ने कहा, "गुजरात के लोगों की मनोदशा वैसी ही है, जैसी 2007 में थी। लोग भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए उत्साहित हैं। हमें दो तिहाई बहुमत मिलेगा।"

वहीं, कांग्रेस के सचिव एवं गुजरात प्रभारी अशोक तंवर अलग राय रखते हैं। उन्होंने कहा, "लोगों की उम्मीदें हमारी उम्मीदें हैं। गुजरात के लोग इस समय कांग्रेस से सरकार गठन की उम्मीद रखते हैं।"

पाठक ने दावा किया कि राज्य के प्रत्येक कोने में सर्वागीण विकास भाजपा की संभावनाओं को मजबूती देगा। लेकिन तंवर ने कहा कि सामाजिक कल्याण के मोर्चे पर मोदी की विफलता का मूल्य सत्ताधारी पार्टी को चुकाना होगा।

चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे तथा पार्टी के महासचिव राहुल गांधी ने गुजरात में रैलियां कीं और मोदी के 'कुशासन' को निशाना बनाया। मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात का विकास मोदी ने नहीं, बल्कि यहां के लोगों ने किया।

62 वर्षीय मोदी, जिन्हें उनके प्रशंसक भाजपा में एक व्यक्ति वाली आभासी सेना मानते हैं, चुनावी रैलियों को सम्बोधित करते समय कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते रहे हैं।

कांग्रेस तो मोदी की पुरानी दुश्मन है ही, इस समय वह मित्र से शत्रु बने केशुभाई पटेल की चुनौती का सामना भी कर रहे हैं। केशुभाई की नवगठित गुजरात परिवर्तन पार्टी और पूर्व मंत्री गोरधन जडफिया भाजपा का जनाधार खिसकने की उम्मीद पाले हुए हैं, खासकर प्रभावशाली पटेल समुदाय के बीच।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात चुनाव, Narendra Modi, Congress, नरेंद्र मोदी, कांग्रेस, Gujarat Election 2012, गुजरात चुनाव 2012
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com