विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2012

गुजरात विधानसभा चुनाव : तीन जगहों पर ईवीएम में मिली गड़बड़ी

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले दौर में हुई वोटिंग में तीन जगहों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी पाई गई है। इसके बाद इन तीनों ही जगहों में दोबारा वोटिंग कराई जाएगी।
गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले दौर में हुई वोटिंग में तीन जगहों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी पाई गई है। इसके बाद इन तीनों ही जगहों में दोबारा वोटिंग कराई जाएगी।

जिन बूथ पर दोबारा पोलिंग होगी, वे जामोधपुर में कोटडा का बूथ नंबर 169, भावनगर में कमलेज का बूथ नंबर 69 और उत्तरी सूरत के कटारग्राम का बूथ नंबर 27 हैं।

13 दिसंबर को हुए पहले दौर के चुनाव में कुल 87 सीटों के लिए चुनाव हुआ था जबकि सोमवार को बाकी बची 95 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात चुनाव 2012, गुजरात चुनाव, गुजरात विधानसभा, ईवीएम में गड़बड़ी, Gujarat Elections 2012, Gujarat Polls 2012, EVM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com