गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के तहत 95 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।
अहमदाबाद:
गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के तहत 95 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।
कांग्रेस और भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों ने 17 दिसंबर के चुनाव से पहले मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश की है।
गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों के मतदान के तहत दूसरे चरण में एक करोड़ 98 लाख 99 हजार 501 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दूसरे चरण के चुनाव में 820 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुरूप 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो गया।
दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट को चुनाव मैदान में उतारा है।
अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में कांग्रेस के शंकर सिंह वाघेला, भाजपा के अमित शाह और गुजरात परिवर्तन पार्टी की जागृति पांडया शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गुजरात विधानसभा चुनाव, चुनाव प्रचार, Election Campaign, Gujarat Election 2012, गुजरात चुनाव 2012