विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

गुजरात चुनाव: अमित शाह ने राहुल से पूछे पांच सवाल

गुजरात चुनाव से पहले गांधीनगर के आर्कबिशप ने अहमदाबाद के तमाम चर्चों को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि आए दिन अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों और दलितों पर हमले हो रहे हैं. हमें ऐसे लोगों को चुनना है जो इस देश की धर्मनिरपेक्षता बनाए रखें.

गुजरात चुनाव: अमित शाह ने राहुल से पूछे पांच सवाल
अमित शाह (फाइल फोटो)
गांधी नगर: गुजरात चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से 5 सवाल पूछे हैं. राहुल से शाह के 5 सवाल

1-नर्मदा योजना को कांग्रेस सरकार ने लटकाए क्यों रखा?
2-नर्मदा डैम के दरवाजे लगाने, बंद करने की मंज़ूरी क्यों नहीं?
3-कच्छ को रेगिस्तान की स्पेशल ग्रांट क्यों नहीं दी?
4-गांधीनगर को यूपीए सरकार का ग्रांट क्यों नहीं?
5-गुजरात को क्रूड ऑयल की रॉयल्टी ग्रांट देने में अन्याय क्यों?

EXCLUSIVE: गुजरात BJP की जागीर नहीं, राहुल गांधी के साथ कोई रैली नहीं करूंगा : हार्दिक पटेल

वहीं गुजरात चुनाव से पहले गांधीनगर के आर्कबिशप ने अहमदाबाद के तमाम चर्चों को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि आए दिन अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों और दलितों पर हमले हो रहे हैं. हमें ऐसे लोगों को चुनना है जो इस देश की धर्मनिरपेक्षता बनाए रखें. साथ ही उन्होंने कहा कि लोग अपने अपने गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा करें ताकि लोगों तक ये संदेश पहुंचाया जाए कि वोट किसे देना है.

VIDEO: गुजरात का गढ़ में दो दिनों में 8 रैलियां करेंगे पीएम मोदी


इस पर बीजेपी प्रवक्‍ता जीवीएल नरसिम्‍हा राव ने कहा है कि ये बहुत ग़लत और दुखद बात है. इस तरह सांप्रदायिक तौर पर अपील करना गलत है. ये हमारी चुनावी प्रक्रिया को धूमिल करने की कोशिश है. उन्‍होंने कहा कि इस अपील के पीछे कांग्रेस का हाथ है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Elections, Gujarat Elections 2017, Amit Shah, Rahul Gandhi, BJP, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com