विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

नीतीश कुमार ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में परचम फहराने के लिए पीएम मोदी को दी बधाई और कांग्रेस के लिए कहा यह....

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कांग्रेस के लिए कहा कि वह हिमाचल में भी हार गई. मुख्यमंत्री ने फोन कर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को जीत पर बधाई दी.

नीतीश कुमार ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में परचम फहराने के लिए पीएम मोदी को दी बधाई और कांग्रेस के लिए कहा यह....
नीतीश कुमार ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में परचम फहराने के लिए पीएम को दी बधाई - फाइल फोटो
  • गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत
  • नीतीश कुमार ने दी पीएम मोदी को फोन पर बधाई
  • उन्होंने अमित शाह को भी ट्वीट किया
पटना: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया, वहीं गुजरात में बीजेपी की सत्ता कायम रही. जहां बीजेपी नेताओं ने इस जीत को प्रत्याशित बताया वहीं यूपी के सीएम योगी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जीत ने यह साबित कर दिया है कि मोदी जी का नेतृत्व यशस्वी है.

गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणामों से जुड़ी हर खबर का अपडेट यहां लें

बिहार में पटना में एनडीए ने जश्न मनाया तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कांग्रेस के लिए कहा कि वह हिमाचल में भी हार गई. मुख्यमंत्री ने फोन कर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को जीत पर बधाई दी.

VIDEO- गुजरात और हिमाचल में BJP बहुमत के साथ बनाने जा रही है सरकार

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा कि गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में जीत के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को बधाई. गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल भी हार गयी!
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Election Result 2017, Himachal Pradesh Assembly Elections 2017, Assemblypolls 2017, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com