विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2019

दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे अपने स्टार खिलाड़ी पर बोले कोच टिटे- मैं नेमार को जज नहीं करुंगा

दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे अपने स्टार खिलाड़ी पर बोले कोच टिटे- मैं नेमार को जज नहीं करुंगा
Neymar: ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार
  • पेरिस के एक होटल में किए रेप के आरोप का सामना कर रहे हैं नेमार
  • अपने स्टार खिलाड़ी को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते कोच टिटे
  • 31 मई को दर्ज रिपोर्ट की जांच कर रही है साओ पाउलो पुलिस
रियो डि जेनारियो:

Neymar: ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार (Neymar) इन दिनों दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे हैं. साओ पाउलो पुलिस (Sao Paulo Police) के अनुसार नेमार पर ये आरोप एक महिला ने लगाए है. महिला ने कहा है कि पिछले महीने (मई) पेरिस (Paris) के एक होटल में नेमार (Neymar) ने उनके साथ रेप किया है. नेमार पर लगे इस आरोप के बाद ब्राजील की राष्ट्रीय टीम (Brazil national football team) के कोच टिटे (Tite) ने कहा है कि वह दुष्कर्म के आरोप से घिरे अपने स्टार खिलाड़ी नेमार को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते. नेमार पर लगे आरोप के बाद साउ पाउलो पुलिस 31 मई को दायर रिपोर्ट की जांच कर रही है. 

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर लगा रेप का आरोप...

अपने खिलाड़ी पर लगे आरोप पर टिटे (Tite) ने कहा कि उन्होंने मामले को जांचकर्ताओं पर छोड़ दिया है. टिटे ने कहा, 'मैं जानता हूं कि यह एक व्यक्तिगत मामला है और तथ्यों को समझने के लिए लोगों को अपना समय देना होगा. मैं तथ्यों को खुद जज नहीं करुंगा.' उन्होंने कहा, 'मैं यह कह सकता हूं कि मैं नेमार (Neymar) के साथ तीन साल से हूं और मेरे एवं उनके बीच व्यक्तिग मामलों में वह बहुत सच्चे रहे हैं.'

King's Cup 2019: भारतीय कोच स्टीमाक ने की टीम की घोषणा, जानिए कौन-कौन खिलाड़ी है शामिल...

पुलिस को दी गई महिला की गवाही के अनुसार, नेमार (Neymar) ने इंस्टाग्राम पर उनसे मिलने के बाद उन्हें साओ पाउलो से पेरिस तक जाने के लिए भुगतान किया. महिला ने कहा कि वह सोफिटल पेरिस आर्क डे ट्रियोंफे में रुके, जहां यह घटना हुई. उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद ब्राजील लौटी और पेरिस में इसलिए केस दर्ज नहीं किया क्योंकि वह बहुत दुखी थी. नेमार ने अपने और महिला के बची व्हाट्सएप संदेशों को भी सार्वजनिक कर दिया, जिसके कारण भी उन पर जांच हो रही है. 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए यह कदम उठाया.
 

VIDEO: कुछ समय पहले भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने एनडीटीवी से बात की थी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, Neymar Da Silva Santos Junior, Brazil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com