किलियन एम्बाप्पे के दो गोल की मदद से फ्रांस ने मंगलवार को वर्ल्ड कप में स्वीडन को 3-0 से हरा दिया और प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वीलाफाई किया. राउंड ऑफ 16 में उनका सामना अब पराग्वे से होगा. एम्बाप्पे ने न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में हाफ-टाइम से ठीक पहले एक शानदार मूव बनाकर स्कोर किया और फ्रांस को बढ़त दिलाई. स्वीडिश टीम के खिलाफ फ्रेंच टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. जबकि फुल टाइम से पहले एम्बाप्पे ने मैच का अपना दूसरा गोल किया, जबकि उनसे पहले ब्रैडली बारकोला ने गोल दागा था और फ्रांस आसानी से 3-0 से मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही. मैच में ओलिस ने तीन असिस्ट किए.
फ्रांस का वर्ल्ड रिकॉर्ड
फ्रांस का यह वर्ल्ड कप इतिहास का लगातार पांचवां मुकाबला रहा, जिसमें उन्होंने कम से कम 3 गोल किए हैं. यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. फीफा के इतिहास में कोई टीम लगातार इतने मैचों में कम से कम 3 गोल करने का कारनामा नहीं कर पाई थी. फ्रांस ने पिछले वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ 3 गोल दागे थे. इसके बाद फ्रेंच टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के अपने पहले मुकाबले में सेनेगल के खिलाफ 3, ईराक के खिलाफ 3, नार्वे के खिलाफ 4 गोल दागे.
एम्बाप्पे अब इस वर्ल्ड कप में ऑल-स्टार गोल्डन बूट की रेस में छह गोल के साथ लियोनेल मेस्सी की बराबरी पर आ गए हैं. फ्रांस के कप्तान के अब कुल 18 वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं, जिसका मतलब है कि वह मेस्सी के 19 गोल के ओवरऑल रिकॉर्ड से सिर्फ़ एक गोल पीछे हैं- यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे 27 साल के एम्बाप्पे हासिल करना जारी रखेंगे.
मैच का पहला गोल करने के बाद एम्बाप्पे दौड़कर कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के पास गए और उनके गले लिपट गए. डेसचैम्प्स अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए घर जाने के लिए चलते फ्रांस के आखिरी मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे. 14 साल तक कोच रहने के बाद डेसचैम्प्स इस टूर्नामेंट के आखिर में पद छोड़ देंगे. डेसचैम्प्स ने 1998 में वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली फ्रांस टीम की कप्तानी की थी और 2018 में बतौर कोच टीम को जीत दिलाई थी.
मैच में तीन असिस्ट करने वाले माइकल ओलिस के अब मौजूदा वर्ल्ड कप में 5 असिस्ट हो गए हैं. ओलिस टूर्नामेंट में असिस्ट चार्ट में सबसे आगे हैं. अगर वह अगले मैच में दो और असिस्ट कर देते हैं तो महान पेले के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, जिन्होंने 1970 संस्करण में 6 असिस्ट किए थे. स्वीडन के खिलाफ मंगलवार को मिली जीत, फ्रांस की यूरोपियन टीम के खिलाफ लगातार 7वीं जीत है और वो ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: एम्बाप्पे का तहलका, एक मैच में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम, मेस्सी भी नहीं कर पाए थे ऐसा
यह भी पढ़ें: महिला T20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के शेड्यूल पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं