विज्ञापन
This Article is From May 19, 2019

FOOTBALL: बायर्न म्युनिख ने लगातार सातवीं बार जीता जर्मन लीग का खिताब

FOOTBALL: बायर्न म्युनिख ने लगातार सातवीं बार जीता जर्मन लीग का खिताब
बायर्न म्युनिख के खिलाड़ी खिताबी जीत के बाद
  • आईन्ट्राक्ट फ्रैंकफर्ट को 34वें दौर के मैच में 5-1 से हराया
  • तालिका में 78 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर रह किया समापन
  • फ्रैंक रिबरी और आयन रॉबेन ने खेला क्लब के लिए आखिरी मुकाबला
म्यूनिख:

दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख ने शनिवार रात यहां आईन्ट्राक्ट फ्रैंकफर्ट को 34वें दौर के मैच में 5-1 के बड़े अंतर से मात देकर लगातार सातवीं बार जर्मन फुटबॉल लीग का खिताब जीता. बायर्न को खिताब अपने नाम करने के लिए केवल एक ड्रॉ की दरकार थी. इस मुकाबले के बाद, उसके तालिका में 78 अंत रहे जबकि बोरुशिया डॉर्टमंड को 76 अंकों के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. डॉर्टमंड ने अपने आखिरी मैच में बोरुशिया मुचेंग्लाडबाख को 2-0 से शिकस्त दी.

रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच फारवर्ड फ्रैंक रिबरी और हॉलेंड के फारवर्ड आयन रॉबेन का बायर्न के लिए यह आखिरी मैच था और दोनों खिलाड़ियों ने गोल दागकर इस मुकाबले को यादगार बनाया. बायर्न ने मैच की शुरुआत दमदार की और चौथे मिनट में ही किंगस्ले कोमन ने गोल करते हुए मेजबान टीम को बढ़त दिला दी.

यह भी पढ़ें: Football: छह माह तक ड्राइविंग नहीं कर सकेंगे बैकहेम, इस गलती की मिली 'सजा'

इसके बाद, हालांकि, पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नही कर पाई. बायर्न को अपनी बढ़त को दोगुना करने के कई मौके मिले. दूसरे हाफ की शुरुआत बायर्न के लिए खराब रही. खेल के 50वें मिनट में सिबेस्टियन हौलर ने बेहतरीन कला दिखाई और गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया. बायर्न को दोबारा बढ़त बनाने में अधिक समय नहीं लगा. खेल के 53वें मिनट में डेविड आल्बा ने शानदार गोल किया. मेजबान टीम के मुख्य कोच रिबरी और रॉबेन को मैदान पर लेकर आए। इससे बायर्न के खेल पर काफी फर्क पड़ा.

यह भी पढ़ें: FOOTBALL: बार्सिलोना ने 26वीं बार जीता स्पेनिश लीग का खिताब, मेसी का स्पेशल रिकॉर्ड

मैच के 58वें मिनट में मेजबान टीम को एक और मौका मिला. इस बार प्रतिभाशाली रनांटो सांचेज ने गेंद पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और गोल करते हुए स्कोर 3-1 कर दिया. रिबरी ने इस मैच को 72वें मिनट में यादगार बनाया. उन्होंने बाएं विंग से 18 गज के बॉक्स में दाखिल होते हुए तीन डिफेंडर को छकाया और गोल दागा. 

VIDEO: काफी समय पहले एनडीटीवी ने भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री से बात की थी. 

इसके छह मिनट बाद, रॉबेन को भी गोल करने का आसान मौका मिला जिसे उन्होंने नहीं गंवाया.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bayern München, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com