पहले हाफ़ में पेनल्टी किक मिस करने के बाद किलियन एम्बाप्पे ने 60वें मिनट में गोल किया और फिर 6 मिनट बाद उस्मान डेम्बेले को असिस्ट करके फ्रांस को वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 2-0 से जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही फ्रांस जारी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. फ्रांस अब मंगलवार को डलास में सेमीफ़ाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी.
France are the first team to qualify for the @FIFAWorldCup 2026 semi-finals 👏🇫🇷 pic.twitter.com/ZHBaSyBpRK
— FIFA (@FIFAcom) July 9, 2026
फ्रांस का मैच में शुरुआत से ही दबदबा रहा. शुरुआती 5वें मिनट में ही एम्बाप्पे ने गोलपोस्ट पर शॉट लगाया था, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू इसे शानदार तरीके से बचाने में सफल हुए. यासीन बूनू ने इसके बाद दायो उपामेकानो के हेडर को भी रोका. फ्रांस ने पहले हाफ में मोरक्को पर कई अटैक किए, हालांकि, मोरक्कों की डिफेंस ने कोई गोल नहीं होने दिया. इसमें 26वें मिनट में एम्बाप्पे को मिली पेनल्टी भी शामिल रही. नौसैर मजराउई ने एम्बाप्पे पर फाउल किया था. हालांकि, यासीन बूनू ने सही दिशा में डाइव लगाकर एम्बाप्पे का शॉट रोका. ऐसे में पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ.
दूसरे हाफ में भी फ्रांस का अटैकिंग गेम जारी रहा. मुकाबले के 60वें मिनट में फ्रांस ने बॉक्स के बाहर से ही गोल किया. यह एम्बाप्पे के वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल है, जो उन्होंने अपने 20वें मुकाबले में ही किया है. इस गोल के साथ ही एम्बाप्पे अब फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में लियोनेस मेसी से सिर्फ एक गोल पीछे हैं.
✅ Youngest player to feature in 20 @FIFAWorldCup matches
— FIFA (@FIFAcom) July 9, 2026
✅ Fastest player to score 20 @FIFAWorldCup goals
Kylian Mbappé on the global stage 👏🇫🇷 pic.twitter.com/1sqZdJGawF
एम्बाप्पे ने इसके 6 मिनट बाद उस्मान डेम्बेले के लिए मौका बनाया. मैच के बाद एम्बाप्पे ने कहा,"रिलैक्स करने का सिर्फ़ एक ही तरीका है, और वह है जीतना. जब तक हम ऐसा नहीं कर लेते, हम हार नहीं मानेंगे." "हम सेमीफ़ाइनल में हैं और हम बहुत खुश हैं, लेकिन अभी भी बहुत लंबा सफ़र तय करना है."
एम्बाप्पे 76वें मिनट में मैदान पर गिर गए थे. मोरक्कन डिफेंडर ने उनकी टक्कर हुई थी. इसके बाद उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. फिर उन्हें बेंच पर अपने दाहिने टखने पर आइस पैक लगाते हुए दिखे. मैच के बाद और दोनों जूते पहने हुए, एम्बाप्पे अपने टीममेट्स के साथ जश्न मनाने दौड़ते नजर आए. अपनी चोट को लेकर उन्होंने कहा,"मेरे टखने में चोट लगी है, लेकिन मैं ठीक हूं."
फ्रांस ने गेम में गोल पर शॉट्स में 21-4 की बढ़त और टारगेट पर शॉट्स में 8-1 की बढ़त बनाई. फ्रांस ने इससे पहले कतर में 2022 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मोरक्को को इसी स्कोर से हराया था, जब एटलस लायंस उस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी थी.
फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची है. उसने इससे पहले 2018 और 2022 में भी फाइनल तक का सफर तक किया था. जर्मनी (2002-2014 तक 4 और 1982-1990 तक 3) और ब्राजील (1994-2002 तक 3) के बाद फ्रांस ऐसा करने वाला तीसरा देश है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड से मिली 9 विकेट की हार का दोषी कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार
यह भी पढ़ें: किलियन एम्बाप्पे का तहलका, लगाई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की झड़ी, 96 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं