केप वर्दे ने सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में पहुंचकर इतिहास रच दिया. ग्रुप एच में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद केप वर्डे का राउंड ऑफ 32 में गत चैंपियन अर्जेंटीना से सामना होगा. केप वर्दे ने शानिवार को सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला और इस ड्रॉ के बाद टीम के दूसरे स्थान पर रहने की संभावा बढ़ गई थी, जिसे स्पेन ने उरुग्वे को हराकर पक्का कर दिया.
ग्रुप स्टेज में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद, केप वर्दे ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में बिना कोई मैच हारे राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली तीसरी अफ्रीकी टीम बन गई है. यह प्रदर्शन देश के फुटबॉल इतिहास में एक यादगार पल बन गया है और इसे एक 'ड्रीम रन' माना जा रहा है.
Cape Verde Negara Terkecil yang pernah Lolos ke Fase knockut Piala Dunia.
— Siaran Bola Live (@SiaranBolaLive) June 27, 2026
Populasi ± 525.000
Luas Wilayah ±4.000 Km2
Keterbatasan geografis dan jumlah penduduk bukan lagi penghalang untuk bersaing di level tertinggi sepakbola.pic.twitter.com/YTGyn3cvAh
See what it means for Cape Verde
— Kay💧 (@Kaypoisson1) June 27, 2026
Their group had 2 world cup winners
It is their first world cup
What a historic moment pic.twitter.com/zUFci8v8ia https://t.co/kreJyy5dVe
🚨 Cape Verde are through to the World Cup knockout stage in their first-ever appearance 🇨🇻
— Sports on Predict (@predictdotsport) June 27, 2026
The players and fans celebrated after learning the final score in Uruguay vs Spain.
pic.twitter.com/atskER9jzh
CABO VERDE FAZ HISTÓRIA E SEGUE PARA A FASE A ELIMINAR!
— 𝖣𝖠𝖵𝖨𝖣𝖲 (@d20fernandes) June 27, 2026
Empate (0-0) com a Arábia garante qualificação, em 2.º lugar, com três pontos. Espanha bate (1-0) o Uruguai e vence o grupo#DavidsWC26 pic.twitter.com/xo7fRqeVAs
CAPE VERDE SCENES IN THE LOCKER ROOM 🦈🇨🇻 pic.twitter.com/Dh9wOfFeDG
— Major League Soccer (@MLS) June 27, 2026
केप वर्दे ने तीन प्वाइंट्स के साथ ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया, जो दो बार के विजेता उरुग्वे और 2034 वर्ल्ड कप के मेजबान सऊदी अरब से एक पॉइंट ज्यादा था. इस तरह उन्होंने ग्रुप स्टेज में बिना हारे यादगार प्रदर्शन किया. अब उनका मुकाबला गुरुवार, 3 जुलाई को मियामी स्टेडियम में लियोनेल मेसी की अगुवाई में स्टार खिलाड़ियों से सजी अर्जेंटीना से होगा. यह उनके देश के फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा और अहम मैच होगा.
सऊदी अरब के खिलाफ मैच में केप वर्डे ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. विली सेमेडो ने कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस ने बेहतरीन बचाव किए. पहले हाफ में केप वर्डे ने एक लंबी दूरी का शॉट भी मारा, जो टॉप कॉर्नर से थोड़ा बाहर चला गया.
सऊदी अरब को मैच के बीच बड़ा झटका लगा जब डिफेंडर हसन अल तंबकती बिना किसी टकराव के अचानक मैदान पर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाया गया, जिससे टीम का डिफेंस कमजोर पड़ गया. इसके बावजूद सऊदी अरब ने अंतिम मिनटों तक बचाव करने की कोशिश जारी रखी. गोलकीपर अल ओवैस ने कई शानदार सेव किए और अपनी टीम की हार को टालने में सफल रहे. आखिरकार मैच का अंत गोलरहित ड्रॉ पर हुआ,जिसके बाद केप वर्डे के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई.
यह भी पढ़ें: बिना गोल किए भी एमबाप्पे ने रचा इतिहास, मिरोस्लाव क्लोज के पहुंचे बराबर, फ्रांस ने नार्वे को 4-1 से रौंदा
यह भी पढ़ें: IND vs IRE: प्रसिद्ध कृष्णा- गौतम गंभीर नहीं, यह खिलाड़ी था भारत की हार का असली 'विलेन', संजय मांजरेकर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं