विज्ञापन

फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने स्पेन के खिलाड़ियों से की मारपीट, अब FIFA ने उठाया बड़ा कदम

फाइनल सीटी बजने के बाज जब स्पेन की जीत तय हो गई थी, तब अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया. लिएंड्रो पेरेडेस को स्पेन के खिलाड़ियों से मारपीट करते देखा गया.

फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने स्पेन के खिलाड़ियों से की मारपीट, अब FIFA ने उठाया बड़ा कदम
FIFA set to investigate Fight After World Cup Final Argentina Act

भले ही स्पेन और अर्जेंटीना के बीच हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का पहला गोल 106वें मिनट में हुआ, लेकिन मुकाबले की शुरुआत से लेकर अंत स्पेन का मैदान पर दबदबा रहा. स्पेन ने पहले हाफ में अर्जेंटीना को अटैक का कोई मौक ही नहीं दिया, जबकि दूसरे हाफ में मेस्सी की टीम ने अगर कोशिश भी की तो स्पेन ने उनके अटैक को सफल नहीं होने दिया. वहीं फाइनल सीटी बजने के बाद भी विवाद ने थमने का नाम लिया.  अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस हार के बाद खुद पर काबू नहीं रख सके और वह स्पेन के खिलाड़ियों संग मारपीट करते हुए दिखाई दिए. वहीं अब खबर है कि फीफा ने इस घटना का संज्ञान लिया है और वो अर्जेंटीन के खिलाड़ियों की इस मारपीट की घटना की जांच करेगी. 

फाइनल मैच की आखिरी सीटी बजने के बाद अर्जेंटीना के डिफेंडर नहुएल मोलिना ने स्पेन के एक खिलाड़ी के पेट में मुक्का मारा. वहीं, मिडफील्डर पेरेडेस को स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़कर धक्का देते हुए देखा गया, जिसके बाद अर्जेंटीना के हेड कोच स्कालोनी ने बीच-बचाव किया.

गार्सिया के साथ हुई झड़प के अलावा, पेरेडेस ने गावी को जमीन पर गिरा दिया, उनके चेहरे पर हाथ रखकर उन्हें धक्का दिया और ऐसा लगा कि उन्होंने 21 वर्षीय बार्सिलोना मिडफील्डर की ओर अपना बूट (जूता) भी मारा. उसी समय, मोलिना ने रोड्री पर मुक्का चलाने की कोशिश की, जिससे स्पेनिश कप्तान रुक गए और गुस्से में अर्जेंटीना के डिफेंडर का सामना किया.

स्काई न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ़ीफ़ा फ़ाइनल के बाद अर्जेंटीना के 'व्यवहार' की जांच करने वाला है. मैच के बाद मारपीट की घटना के लिए लिएंड्रो पेरेडेस को रेड कार्ड दिया गया.

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी एलन शियरर ने 'बीबीसी' पर कहा,"पेरेडेस ने किसी के चेहरे पर दो-तीन जोरदार मुक्के मारे. वह उन पर हमला करने के इरादे से गए थे. ऐसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं है. हम जानते हैं कि यह उनके लिए कितना मायने रखता है और हारना कितना दुखद होता है, लेकिन हारने का भी एक तरीका होता है. हमने अर्जेंटीना की ओर से ऐसा कई बार देखा है. फाइनल विसल के बाद का उनका रिएक्शन बहुत बुरा है."

अर्जेंटीना पर एक और शर्मनाक हरकत का आरोप भी लगा, जब वर्ल्ड चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी अपने वर्ल्ड कप मेडल ले रहे थे, तो अर्जेंटीना के खिलाड़ी उनकी तरफ पीठ करके खड़े हो गए. 

'टॉकस्पोर्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, जब स्पेनिश खिलाड़ी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी ट्रॉफी ले रहे थे, तब इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट पियर्स अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को देख रहे थे. पियर्स ने कहा,"जब स्पेन अपनी ट्रॉफी उठाने वाला था, तो अर्जेंटीना के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी उठाने के समारोह की तरफ पीठ करके खड़े हो गए थे."

यह भी पढ़ें: ओपन बस परेड, शाही परिवार से मुलाकात: विश्व चैंपियन स्पेन के स्वदेश लौटने पर होगा भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Prize Money: वर्ल्ड चैंपियन स्पेन पर हुई पैसों की बारिश, अर्जेंटीना को भी मिली मोटी रकम, जानें किसे मिला कितना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, Argentina, 2026 FIFA World Cup, Football, Leandro Paredes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com