- विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बनी
- नेमार ने कर डाले विश्व कप में 6 गोल
- इस-इस साल क्वार्टरफाइनल में पहुंचा ब्राजील
पांच बार की पूर्व चैंपियन ब्राजील ऐसा लगता है कि 21वें फीफा विश्व कप के क्वार्टरफाइनल (मैच रिपोर्ट) में पहुंचने के साथ ही पूरी तरह से लय में और ट्रैक पर आ गई है. नेमार की टीम ने लगातार सातवीं बार विश्व कप के अंतिम आठ में जगह बनाई है. वास्तव में यह बड़ी बात है. और ब्राजील ने अपने बहुत ही अटैकिंग खेल से बाकी टीमों को मैसेज भी दे दिया है. बहरहाल, सोमवार का दिन जब ब्राजील का दिन रहा, तो हम आपके लिए ब्राजीली टीम से जुड़े कुछ खास रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जिनके बारे में आप बमुश्किल ही जानते होंगे.
#BRA get the job done!
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 2, 2018
Second-half goals from @neymarjr and Roberto Firmino mean that @CBF_Futebol are through to the quarter-finals! #BRAMEX pic.twitter.com/LHBtM2Ajbw
16वीं बार क्वार्टरफाइनल में
ब्राजील लगातार सातवीं और कुल 16वीं बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है. ब्राजील ने यह कारनामा साल 1938, 50, 54, 58, 62, 70, 74, 78, 86, 94, 98, 2002, 2006, 2010, 2014 और अब 2018 में किया है. वास्तव में यह उपलब्धि किसी भी देश के लिए सीना चौड़ा करने वाली बात है.
| We caught up with the @Budweiser #ManoftheMatch for #BRAMEX, @neymarjr! #BRA pic.twitter.com/rD3Ed1P0IB
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 2, 2018
यह भी पढ़ें: FIFA WORLD CUP 2018: यह है विश्व कप इतिहास के पेनल्टी शूट आउट का 'A to Z'
विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल
प्री-क्वार्टरफाइनल में मेक्सिको के खिलाफ नेमार के दागे गोल के साथ ही ब्राजील विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई. कुल स्थिति पर गौर कीजिए.
गोल देश
228 ब्राजील
226 जर्मनी
137 अर्जेंटीना
128 इटली
113 फ्रांस
The most emotional tournament in sport?
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 2, 2018
Not for us to say, but...#BRAMEX // #WorldCup pic.twitter.com/NdDmBWzczh
नेमार के विश्व कप में 6 गोल
ब्राजील का यह सुपरस्टार अभी तक विश्व कप में छह गोल दाग चुका है. जान लीजिए कब-कब ऐसा हुआ
तिथि बनाम गोल
12-6-2014 क्रोएशिया 2
23-6-2014 कैमरून 2
22-6-2018 कोस्टा रिका 1
02-07-2018 मेक्सिको 1
VIDEO: नेमार ने इस टूर्मामेंट में गोलों में मेसी को तो पीछे छोड़ दिया.
वास्तव में ब्राजील के रिकॉर्डों का सिलसिला यहीं ही खत्म होने नहीं जा रहा. जैसी फुटबॉल का प्रदर्शन ब्राजील ने मेक्सिको के खिलाफ किया, उसे देखते हुए साफ लग रहा है कि आने वाले मैचों में भी यह टीम और कई और रिकॉर्ड अपनी झोली में डालेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं