Argentina VS Switzerland, FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया. अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी जहां मैदान पर अपनी टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाते नजर आए तो वहीं, दूसरी ओर मेसी का परिवार भी इस जीत पर जश्न मनाता दिखा, मेसी का परिवार मैच देखने भी पहुंचा था और जब अर्जेटीना को जीत मिली तो फुटबॉलर का परिवार खुश से झूम उठा.
मेसी के परिवार वालों ने जमकर मनाया जश्न
.
— GUILLE 🐔🏐❤🏐 (@PEDROCARP_23) July 12, 2026
¡LA FAMILIA, SIEMPRE! 💙🤍
🇦🇷💙 Messi y su familia, festejando el triunfo de la Selección.#messi #lionelmessi pic.twitter.com/WAr4NkVunJ
मैच की शुरुआत अर्जेंटीना के लिए शानदार रही. 10वें मिनट में मिले कॉर्नर पर लियोनेल मेसी ने बेहतरीन क्रॉस दिया, जिसे एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने बिना कोई गलती किए हेडर की मदद से गोल में तब्दील कर दिया. यह इस विश्व कप में मैक एलिस्टर का पहला गोल रहा. स्विट्जरलैंड ने प्रयास तो काफी किए, लेकिन पहले हाफ में टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी।
हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत स्विट्जरलैंड के लिए बढ़िया रही। मैच के 67वें मिनट में टीम ने मुकाबले में वापसी करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. स्विट्जरलैंड की ओर से मैच का पहला गोल डैन एनडोये ने किया. मैच के 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब एम्बोलो को मैदान से बाहर जाना पड़ा. दरअसल, एम्बोलो पजेशन के दौरान अचानक से गिर पड़े, जिसके बाद रेफरी ने उनके पीछे खड़े अर्जेंटीना के खिलाड़ी परेडेस को येलो कार्ड दिखा दिया.
परेडेस ने वीएआर लिया और रिप्ले में एम्बोलो जानबूझकर गिरते हुए दिखाई दिए. इसके बाद रेफरी ने परेडेस से येलो कार्ड लेकर एम्बोलो को थमा दिया। दो येलो कार्ड होने की वजह से एम्बोलो को मैदान से बाहर जाना पड़ा. इसके बाद स्विट्जरलैंड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा. 90 मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा और मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा। मैच के 112वें मिनट में अर्जेंटीना स्विट्जरलैंड के डिफेंस को भेदने में सफल रहा और टीम ने मुकाबले में 2-1 की बढ़त बना ली। अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल अल्वारेज ने किया.
अतिरिक्त समय के इंजरी टाइम में लौटारो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना के लिए तीसरा गोल करते हुए टीम की जीत पक्की कर दी. अगले चार मिनट में स्विट्जरलैंड ने गोल करने का खूब प्रयास किया, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी. सेमीफाइनल में अब अर्जेंटीना की भिड़ंत 15 जुलाई को इंग्लैंड से होगी. इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.
(ians इनपुट)
ये भी पढ़ें- 'मेरे से ठीक से बात करो...', स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच में हुआ बवाल, मेसी की रेफरी से हुई जोरदार बहस
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: गौतम गंभीर, तिलक वर्मा या फिर ईशान किशन, इंग्लैंड में सीरीज हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं