विज्ञापन

ARG vs EGYT: ओह मेस्सी! पेनल्टी से चूके दिग्गज, तो दुनिया हुई हैरान, बना अनचाहा इतिहास

मेस्सी जैसे ही पेनल्टी शॉट पर चूके, तो अर्जेंटीनाई फैंस गम में डूब गए, तो स्टेडियम में छोटे-छोटे बच्चे बिखलते दिखाई पड़े. इसी के साथ वह रिकॉर्ड बन गया, जो खुद मेस्सी ने भी नहीं सोचा होगा

ARG vs EGYT: ओह मेस्सी!  पेनल्टी से चूके दिग्गज, तो दुनिया हुई हैरान, बना अनचाहा इतिहास
लियोनेल मेस्सी का पेनल्टी चूकना इतिहास बन गया
Source: Social media

खेल में कभी ऐसी तस्वीरें आती हैं, जो पूरे पेशे विशेष तो दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर कर  देती है. और कुछ ऐसा ही अटलांटा में मंगलवार को दुनिया के करोड़ों फुटबॉलप्रेमियों को वह तस्वीर देखने को मिली, जिससे हर कोई हैरान रहे गया. अटालांटा में मिस्र के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में इतिहास के सबसे महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी मिले पेनल्टी शॉट को गोल में तब्दील नहीं सके, तो सभी के मुंह से यही निकला, ओह मेस्सी!  कोई भी भरोसा नहीं कर सका है कि अभी तक के सफर में जादुई प्रदर्शन करने वाले मेस्सी ही हैं, लेकिन दिग्गज फुटबॉलर के चूकने पर अर्जेंटीनाई फैंस तो गमगीन हो ही गए, तो मेस्सी के माथे पर बड़ा दाग लग गया. और दिग्गज फुटबॉलर की अनगिनत उलब्धियों के साथ इसे भी हमेशा गिना जाएगा.

19वें मिनट में मिली थी पेनल्टी

अर्जेंटीना के लेफ्ट-बैक निकोलस टैगलियाफिको गेंद के साथ मिस्र के पेनल्टी बॉक्स के अंदर बाईं ओर  काफी खतरनाक स्थिति में आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान मिस्र के खिलाड़ी हसन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका टैकल गलत रहा और उन्होंने टैगलियाफिको को गिरा दिया. और मुख्य रेफरी फ्रांस के फ्रांस्वा लेटेक्सियर ने बिना किसी झिझक या देरी के पेनल्टी का इशारा कर दिया. यह फाउल इतना साफ था कि रेफरी को रिव्यू लेने की भी जरूरत नहीं ही पड़ी. 

मेस्सी के माथे पर लगा यह बड़ा दाग

तीन देशों में खेले जा रहे विश्व कप में जहां मेस्सी इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने, तो वहीं मिस्र के खिलाफ पहले हाफ में 21वें मिनट में पेनल्टी से चूकने के साथ ही लियोनेल मेस्सी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा पेनल्टी चूकने वाले खिलाड़ी बन गए.  कुल मिलाकर छह विश्व में यह चौथा मौका रहा, जब मेस्सी मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके.  मेस्सी पेनल्टी पर पहली बार  साल 2018 में चूके, जब वह आइसलैंड के खिलाफ गेंद को नेट में नहीं डाल सके. इसके बाद मेस्सी साल 2022 में चूके, तो वहीं खेले जा रहे संस्करम में मेसी ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रिया के खिलाफ शॉट गोलपोस्ट के बाहर मार  दिया, तो प्री-क्वार्टरफाइनल में उनके शॉट को आसानी से मिस्र के गोलची ने रोक लिया. इस  मामले में घाना के आसामोह ज्ञान दूसरे नंबर पर हैं, जो पेनल्टी (बिना शूट-आउट) पर तीन बार चूके हैं. 

दबाव का असर मेस्सी पर भी, पहले फाइनल में भी चूके!

यह सही है कि मेस्सी दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि जब-जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नॉकआउट या बेहद दबाव वाले मुकाबले आए हैं, तो पेनल्टी स्पॉट पर उनकी धड़कनें बढ़ी हैं. और यह बताने के लिए काफी है कि मेस्सी जैसा महान खिलाड़ी भी बड़े मौकों पर दबाव में पिघल जाता है. 

विश्व कप से इतर मेस्सी के करियर में पेनल्टी पर सबसे बड़ी चूक साल 2016 में कोपा अमेरिका फाइनल में आई.तबचिली के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मेसी का शॉट आसमान में चला गया था. इसके गम में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास तक की घोषणा कर दी थी. लेकिन बाद में वह संन्यास तोड़कर फिर से देश के लिए खेले.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, Argentina, Egypt, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com