- केसर का इस्तेमाल कैसे करें.
- केसर का इस्तेमाल करना का वायरल हैक.
- यहां देखें पूरा वीडियो.
Saffron Viral Hack In Hindi: त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में अगर कोई काम का हैक मिल जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. हाल ही में हमें एक ऐसा ही हैक मिला जो आपके बड़े काम आ सकता है. केसर, जिसे (Saffron) भी कहा जाता है, हमारी किचन में सबसे फेवरिट मसालों में से एक है. इसका उपयोग ज्यादातर त्योहारों या विशेष अवसरों में होता है. केसर काफी महंगा मसाला है, इसलिए जब भी हम इसका उपयोग करते हैं, तो हम इसका अधिकतम फ्लेवर लाने का प्रसास करते हैं. दिवाली नजदीक है, हमें यकीन है कि आप बिरयानी, लड्डू, बर्फी और बहुत कुछ डिश और स्वीट्स बनाने का प्लान बना रहे हैं. और इन सभी में मेन इंग्रीडिएंट के रूप में केसर होता है. यदि आप इस स्पेशल केसर फ्लेवर या रंग को पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो ये वायरल हैक आपके लिए मददगार साबित होगा.
इस आसान हैक का वीडियो शेफ नेहा दीपक शाह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो में वह बताती हैं कि अगर आप इस तरह से केसर का इस्तेमाल करेंगे तो आपको ब्राइट ऑरेंज कलर और अद्भुत सुगंध मिलेगी. नेहा ने यह भी शेयर किया कि उन्होंने यह हैक मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया में के दौरान शेफ विकास खन्ना से सीखा था. हैक के लिए, केसर के धागों को टिश्यू पेपर या फ़ॉइल के बीच रखकर शुरुआत करें. चौकोर आकार बनाते हुए इसे अच्छे से मोड़ें. इसे धीमी आंच पर लगभग एक मिनट तक भूनें, दोनों तरफ से भूनना सुनिश्चित करें. - अब केसर के धागों को ओखली में डालकर अच्छी तरह कूट लें. अगर आप इन्हें मिठाई के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें.
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस करीना कपूर को पसंद हैं दिल्ली के छोले भटूरे समेत ये व्यंजन, जानें एक्ट्रेस ने बिरयानी को लेकर क्या कहा...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंटरनेट यूजर्स को यह हैक काफी उपयोगी लगा. एक व्यक्ति ने लिखा, "एक और अद्भुत क्रिएशन के लिए धन्यवाद." एक अन्य ने कहा, "एकदम सही समय पर सही प्रो टिप शेयर किया है." एक तीसरे यूजर्स ने शेयर किया, "मैं यह पहले से ही जानता हूं और यह आश्चर्यजनक रूप से अच्छी तरह से काम करता है." चौथे व्यक्ति ने कहा, "यह टिप वास्तव में बहुत अद्भुत है, यह वास्तविक परिणाम देती है! मैंने हमेशा महसूस किया था कि केसर कभी भी अपना रंग नहीं देता है, लेकिन यह ट्रिक काम कर गई," जबकि पांचवें ने बताया, "मैं केसर का उपयोग इस तरह करता हूं...कलर यह बहुत अच्छी तरह से आता है, यदि आप केवल सीधे स्ट्रैंड डालते हैं, तो यह बर्बाद हो जाता है." "आइडिया के लिए धन्यवाद," दूसरे ने एड किया.
इंटरनेट ऐसे कई काम के फ़ूड हैक्स से भरा पड़ा है. इससे पहले, हमने एक हैक देखा था जो दिखाता है कि तड़का बनाते समय तेल के छींटों को कैसे रोका जाए. वीडियो में एक महिला कड़ाही में घी या तेल गर्म करने के बाद उस पर नमक छिड़कती दिख रही है. नमक मिलाने से अतिरिक्त नमी सोखने में मदद मिलती है, जिससे तेल के छींटे नहीं पड़ते और आपके हाथ सुरक्षित रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं