विज्ञापन

कड़ाही में बना 3,000 किलो नागपुरी तरी पोहा, जानिए क्यों इतना खास है नागपुर का यह स्टैपल फूड

आज देशभर में विश्व पोहा दिवस मनाया जा रहा है. नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर ने पकाया 3000 किलो तरी पोहा.

कड़ाही में बना 3,000 किलो नागपुरी तरी पोहा, जानिए क्यों इतना खास है नागपुर का यह स्टैपल फूड
क्यों मनाया जाता है विश्व पोहा दिवस. (Image NDTV)

पोहा एक ऐसा फूड है जिसे आमतौर पर नाश्ते में ज्यादातर घरों में बनाया जाता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है. हर साल 7 जून को विश्व पोहा दिवस (World Poha Day) मनाया जाता है. पोहा की जब भी बात आती है मध्य प्रदेश इंदौर और नागपुर का नाम जरूर लिया जाता है. विश्व पोहा दिवस के खास मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में एक ऐसा अनोखा कारनामा हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. मशहूर शेफ विष्णु मनोहर ने नागपुर में पूरे 3,000 किलोग्राम किलो तरी पोहा तैयार करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. 

​नागपुर की शान है तरी पोहा-

इस खास मौके पर शेफ विष्णु मनोहर ने बताया, इस बड़े आयोजन का मकसद पूरी दुनिया को यह दिखाना है कि नागपुर का पोहा हमारी शान है. यह सेंट्रल इंडिया का सबसे पसंदीदा और मुख्य नाश्ता है. उन्होंने आगे कहा कि जो कोई भी नागपुर आता है, उसे यहां का तरी पोहा जरूर ट्राई करना चाहिए. बहुत से लोग इस खास डिश के बारे में नहीं जानते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी तरी है, जिसे प्रोटीन से भरपूर देसी चनों से बनाया जाता है. यही तरी इसे बाकी पोहे से एकदम अलग और लाजवाब बनाती है.

​वर्ल्ड पोहा डे का इतिहास और फैक्ट्स-

हर साल 7 जून को विश्व पोहा दिवस (इंटरनेशनल पोहा डे) मनाया जाता है. इसका मकसद है इस देसी नाश्ते को एक खास पहचान देना और दुनियाभर में इसकी लोकप्रियता बढ़ाना है.  पोहा भारत का एक ऐसा नाश्ता है जो हर घर में अलग तरीके से बनता है. 

माना जाता है कि पोहे की उत्पत्ति ऐतिहासिक रूप से महाराष्ट्र (विशेषकर नागपुर क्षेत्र) में हुई, जहां इसे खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए एक हल्के और एनर्जी से भरपूर नाश्ते के रूप में बनाया गया था. 19वीं सदी में होल्कर और सिंधिया शासकों के साथ यह व्यंजन मध्य प्रदेश पहुंचा, जहां इंदौर ने इसे अपनी यूनिक पहचान दी. पोहा जहां-जहां पहुंचा वहां वहां क्षेत्रीय सामग्री के साथ मिल कर नया अवतार लेता गया. आज देश में कई प्रकार के पोहे हैं. उनमें से कुछ के नाम नागपुरी तरी पोहा, लाल चावल पोहा, बंगाली पोहा, महाराष्ट्रीयन कांदा पोहा, दही पोहा, कर्नाटक स्टाइल पोहा, गोज्जु अवलक्की पोहा आदि शामिल हैं. 

​कम बजट, ज्यादा फायदा- पोहा एक बहुत ही हल्का, आसानी से पचने वाला और बजट-फ्रेंडली नाश्ता है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो सुबह-सुबह शरीर को एनर्जी देते हैं.
​ग्लोबल पहचान- अब पोहा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी लोग इसे हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में पसंद करने लगे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पोहा एक हेल्दी नाश्ता है. (Image NDTV) 

​घर पर कैसे बनाएं नागपुरी पोहा- 

अगर नागपुर की यह खबर ने आपके मुंह में भी पानी ला दिया है, तो चलिए जानते हैं पोहा बनाने की बेहद आसान रेसिपी-

​सामग्री-

  • पोहा
  • प्याज
  • राई
  • हल्दी
  • नमक
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया और नींबू

विधि-

​पोहे को अच्छे से धोकर पानी छान लें. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें. इसमें राई, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. फिर हल्दी और नमक डालें. अब इसमें भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिला लें. धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं. ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें. पोहा बनकर तैयार है.

नोटः आप पोहे को अपनी पसंद के अनुसार, आलू, टमाटर, मूंगफली, मटर और अन्य सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- अपने दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए सूजी से बनाएं 4 टेस्टी ब्रेकफास्ट, फटाफट नोट करें रेसिपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com