न्यूयॉर्क:
माइग्रेन एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें दर्द सिर के एक हिस्से को प्रभावित करता है। इस दौरान सिर दिल की धड़कता है। यह दर्द दो से 72 घंटों तक रहता है। माइग्रेन के समय कुछ भी अच्छा नहीं लगता। व्यक्ति को उस समय आंख बंद करके हल्के बैठना या लेटना ही अच्छा लगता है। शारीरिक गतिविधियों के हिसाब से यह बढ़ जाता है। माइग्रेन एक तेज सिर दर्द होता है, जो अक्सर मितली और रोशनी एवं आवाज सहन न कर पाने की प्रवृति लेकर आता है।
माइग्रेन से पीड़ित महिलाओं में हृदय संबंधी बीमारियों से मरने का खतरा अधिक होता है। यह बात एक नए शोध में सामने आई है। शोध के नतीजे दिखाते हैं कि जिन महिलाओं को माइग्रेन की शिकायत रहती है, उनमें हृदयाघात, स्ट्रोक और छाती में दर्द सहित बड़े हृदय रोगों का खतरा बहुत अधिक होता है।
माइग्रेन का हृदय संबंधी बीमारियों से होने वाली मृत्यु के उच्चतम जोखिम से भी ताल्लुक है।
अमेरिका के हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के टोबियास कुर्थ ने कहा, "ये नतीजे साबित करते हैं कि माइग्रेन को हृदय संबंधी बीमारी के लिए एक अहम जोखिम निशानी के रूप में देखना चाहिए, कम से कम महिलाओं के लिहाज से तो देखना ही चाहिए।"
यह शोध 'द बीएमजे' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने माइग्रेन, हृदय रोग व मृत्युदर के बीच के संबंध का मूल्यांकन किया।
इसके लिए उन्होंने 1989 से 2011 तक 25 से 42 साल की 1,15,541 महिलाओं का विश्लेषण किया।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Migarine, Women, Heart Disease, Heart Problem, माइग्रेन, माइग्रेन दर्द, दिल की समस्याएं