विज्ञापन

क्‍या बलगम को थूकने की बजाय निगल जाना सही है, इसका शरीर पर क्‍या असर होता है, बलगम सुखाने के तरीके

अक्‍सर बलगम शुरू होते ही लोग परेशान हो जाते हैं कि इसे कैसे सुखाया जाए. कई बार लोग बलगम को थूकने की बजाय निगल जाते हैं.

क्‍या बलगम को थूकने की बजाय निगल जाना सही है, इसका शरीर पर क्‍या असर होता है, बलगम सुखाने के तरीके

अक्‍सर बलगम शुरू होते ही लोग परेशान हो जाते हैं कि इसे कैसे सुखाया जाए. कई बार लोग बलगम को थूकने की बजाय निगल जाते हैं. इससे उन्‍हें ये चिंता भी होती है कि कहीं ऐसा करने से वे बीमार तो नहीं हो जाएंगे.इससे बलगम और तो नहीं बढ़ जाएगा. क्‍योंकि बलगम बढ़ने से छाती भी जाम हो जाती है और ये काफी तकलीफ दायक होता है. अगर आपको भी बलगम की शिकायत रहती है, या बलगम निगलने को लेकर आपके मन में भी सवाल रहते हैं तो जानें क्‍या होता है इसका असर. 

बलगम निगलना कितना खतरनाक है 
मेडिकल न्‍यूज टुडे के अनुसार, अगर कोई व्‍यक्ति बलगम निगल जाता है तो शरीर उसे साधारण तौर पर पचा लेता है. इसके कारण कोई लंबी बीमारी या किसी तरह के इन्‍फेक्‍शन होने का खतरा नहीं होता है. जब बलगम नाक या गले में भर जाए तो व्‍यक्ति कंफरटेबल नहीं रह पाता है और वह उसे थूकता है. जो म्‍यूकस लंग्‍स से आता है, उसे डॉक्‍टर बलगम कहते हैं.    

चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्‍या होगा कमाल

Latest and Breaking News on NDTV

बलगम दूर करने के घरेलू उपाय 
बलगम हो जाए तो उसे कई घरेलू उपायों से दूर किया जा सकता है- 

  • नियमित तौर पर भाप लें. अगर बलगम ज्‍यादा हो तो कम से कम 5 बार भाप लें. 
  • अदरक, तुलसी का काढ़ा बनाकर उसका सेवन करें. इससे बंद नाक भी खुलती है. इसकी मसला चाय बनाकर भी पी सकते हैं. 
  • गुनगुने पानी का सेवन करते रहें. 
  • गर्म पानी में काली मिर्च पाउडर व शहद डालकर पीएं. 
  • गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें. 
  • अदरक के टुकड़ों को चबाने से काफी आराम मिलता है. 
  • एक गिलास गर्म पानी में कच्ची हल्दी डालकर गरारा करें. 

कब करें डॉक्‍टर से संपर्क 
सर्दियों में खांसी, जुकाम, खराश और बलगम की समस्या आम है. पर लंबे समय तक बलगम बना रहे और सूख ना रहा हो तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com