- इंडो-चाइनीज व्यंजन को हम सभी बहुत चाव से खाते हैं.
- भारतीय व्यंजनों के तीखेपन में चाइनीज फ्लेवर मिलता है.
- चिली मशरूम चिली चिकन से काफी मिलती-जुलती है.
इंडो-चाइनीज व्यंजन को हम सभी बहुत चाव से खाते हैं. यह व्यंजन हमारे लिए मूल है और जब से इनका आविष्कार हुआ है तब से ही यह सभी को पसंद है. लोग इसे इतना पसंदद क्यों करते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि जब भारतीय व्यंजनों के तीखेपन में चाइनीज फ्लेवर मिलता है तो एक बेहतरीन डिश निकल कर आती है. हम सभी इंडो-चाइनीज को बेहद ही पसंद करते हैं और इसे कभी भी बोर नहीं होते हैं. इसलिए, जब हम एक अलग इंडो-चाइनीज रेसिपी की तलाश कर रहे थे, तो हमें वह परफेक्ट डिश मिली जो हमारे दिलों को संतुष्ट करेगी. फ़ूड ब्लॉगर/यूट्यूबर फ़ूड फटाफट (विपिन सिंह) ने चिली मशरूम की एक स्वादिष्ट रेसिपी शेयर की है जो हमें लगता है कि आपको भी ज़रूर ट्राई करनी चाहिए.
अगर आप भी हैं नए जायके की तलाश में तो आज ही ट्राई करें क्रीम और रिच ग्रेवी में बना नवाबी पनीर
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें चिली मशरूम की वीडियो:
कैसे बनाएं चिली मशरूम :
चिली मशरूम की रेसिपी चिली पनीर और चिली चिकन जैसे इंडो-चाइनीज क्लासिक्स से काफी मिलती-जुलती है. इस रेसिपी दो भागों में बांटा गया है: पहले भाग में मशरूम तैयार करना शामिल है दूसरे भाग में ग्रेवी बनाना शामिल है. अंत में, हम मशरूम और ग्रेवी को मिलाते हैं जिसके साथ ही चिली मशरूम होता है.
मशरूम तैयार करने के लिए आप सबसे पहले मशरूम को काट कर उबाल लें. इसे एक तरफ रखें. कॉर्नफ्लोर, मैदा, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, सफेद मिर्च पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी का उपयोग करके घोल तैयार करें. इस घोल में उबले हुए मशरूम को कोट करें. मशरूम को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें. आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी पका सकते हैं. मशरूम तैयार है!
ग्रेवी के लिए, कटा हुआ लहसुन और अदरक को भूनें. कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च और हरे प्याज़ डालें. सब्जियों को ज़्यादा न पकाएं, उन्हें क्रंची रहने दें. टमाटर केचप, चिली सॉस, सोया सॉस, सिरका और कॉर्नफ्लोर का घोल डालें. आपकी ग्रेवी तैयार है!
ग्रेवी के गरम होने पर उसमें पहले से तैयार मशरूम डालें और अच्छी तरह मिलाएं. स्वादानुसार नमक डालें और यह डिश सर्व करने के लिए तैयार है!
हमें कमेंट बॉक्स में बताएं आपको यह रेसिपी कैसी लगी!
High Protein Snacks: आलू फिंगर्स नहीं इस बार ट्राई करें एग फिंगर्स की यह बेहतरीन रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं