- विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए सार्डिन का सेवन किया जा सकता है.
- ब्रोकली में फोलेट, बी-12 मौजूद होता है.
- चीज़ को विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स माना जाता है.
Vitamin B12 Rich Sources: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है. हमारे शरीर के लिए जैसे बाकि पोषक तत्व जरूरी हैं ठीक उसी प्रकार विटामिन बी-12 भी जरूरी है. विटामिन बी-12 की कमी से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है. लोग अपनी बीजी लाइफ के चलते इस बात का ध्यान ही नहीं रख पाते कि शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक विटामिन बी-12 है. जिसकी कमी के कारण शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है. विटामिन बी-12 की कमी के चलते लोग तनाव, जैसी समस्याओं के शिकार हो रहे हैं. आपको बता दें कि विटामिन बी-12 हीमोग्लोबिन के उत्पादन में योगदान देता है. साथ ही प्रोटीन रक्तप्रवाह में ऑक्सीजन का परिवहन करता है. विटामिन बी-12 की कमी होने से आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें.
विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने में मददगार हैं ये फूड्सः
1. सार्डिनः
विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए सार्डिन का सेवन किया जा सकता है. सार्डिन छोटी समुद्री मछली है. सार्डिन सुपर पौष्टिक होते हैं क्योंकि इनमें लगभग हर एक पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. टूनाः
कई हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि टूना एक आम तौर पर खाई जाने वाली मछली है. इसमें लीन प्रोटीन, फॉस्फोरस, सेलेनियम और विटामिन ए और बी 3 की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इसके सेवन से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है. ये मांसपेशियों के निमार्ण में भी मदद कर सकती है.
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी से सेहत को हो सकते हैं ये चार नुकसान!

कई हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि टूना एक आम तौर पर खाई जाने वाली मछली है.
3. ब्रोकलीः
ब्रोकली में फोलेट, बी-12 मौजूद होता है. जो शरीर में हीमोग्लोविन की कमी नहीं होने देता. ब्रोकली को आप सलाद, सूप या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर विटामिन बी-12 की कमी को दूर कर सकते हैं.
4. चीज़ः
चीज़ को विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स माना जाता है. बी-12 की कमी होने पर कॉटेज चीज़ का इस्तेमाल करना काफी लाभदायक हो सकता है.
5. दूधः
विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए आप दूध का सेवन कर सकते हैं. दूध को बी-12 का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है. अगर आप नॉनवेज का सेवन नहीं करते तो दूध आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Indian Cooking Tips: साधारण पूरी की जगह घर पर इस तरह बनाए बंगाली राधा बल्लवी चना दाल पूरी
Pumpkin Seeds Benefits: सेहत के गुणों से भरपूर हैं कद्दू के बीज जानें 8 कमाल के फायदे!
Weight Loss Breakfast: वजन को कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में खाएं ये 6 फूड्स!
Holi-Special Thandai Kulfi: ठंडाई प्लस कुल्फी इस होली सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मटका मलाई कुल्फी
Aloe Vera Benefits: एलोवेरा के फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं