विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

Vegetable Stew Recipe: सर्दियों में केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू रेसिपी को जरूर करें ट्राई, जानें विधि

Vegetable Stew Recipe: हम सभी को क्रंची स्वीट गाजर, मूली, फूलगोभी, पालक और अन्य मौसमी सब्जियों खाना पसंद है. फ्रेश विंटर सब्जियों में कुछ ऐसा है जो हर डिश को टेस्टी बनाने का काम करती हैं.

Also Read in
Vegetable Stew Recipe: केरल स्पेशल वेजिटेबल स्टू एक आसान वर्जन हैं.
  • गाजर से टेस्टी सब्जी और हलवा बनाया जा सकता है.
  • सर्दियों की सब्जियां सेहत के गुणों से भरपूर हैं
  • वेजिटेबल स्टू रेसिपी को सर्दियों में जरूर ट्राई करें.

Vegetable Stew Recipe: हम सभी को क्रंची स्वीट गाजर, मूली, फूलगोभी, पालक और अन्य मौसमी सब्जियों खाना पसंद है. क्या हम नहीं? फ्रेश विंटर की सब्जियों में कुछ ऐसा है जो हर डिश का स्वाद बेहतर बनाता है. गाजर के हलवे की एक गर्म कटोरी या बटर गोभी पराठा, ये मौसमी नाजुकता भोग का मंत्र है. ये पौष्टिक होते हैं और हमें भीतर से गर्म रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा, मौसमी उत्पादन हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो हमें कई मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए एक स्वादिष्ट वेजिटेबल स्टू रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप सर्दियों की ठंडी रातों में हल्के, पौष्टिक और गर्म फूड के तौर पर बना सकते हैं. 

सर्दियों के मौसम में ऐसे बनाएं वेजिटेबल स्टू रेसिपीः

यह वेजिटेबल स्टू मूल रूप से केरल स्पेशल वेजिटेबल स्टू का एक जल्दी और आसान वर्जन हैं. यहां आपको बस इतना करना है कि कुछ तेल में मसाले और सब्जियों को पानी के साथ उबाल लें, आखिर में थोड़ा सा नारियल का दूध डालें और सर्व करें, फुल मील के लिए आप इसे रोटी के साथ पेयर कर सकते हैं. 

पालक पनीर खाने के हैं शौकिन तो झटपट घर पर बनाएं कीटो पालक पनीर-Recipe Inside

इस आसान और जल्दी वेजिटेबल स्टू को आज तैयार करें और अपने आरामदायक कंबल में टक होके रात के शानदार खाने का आनंद लें. 

यहां जानें वेजिटेबल स्टू की लिखित रेसिपीः

तरीका:

1/4 कप सेम
1/4 कप गाजर

1/4 कप आलू

1 प्याज

1/4 कप फूलगोभी

आधा कप नारियल का दूध

1 चम्मच अदरक

स्वादानुसार नमक

2 लौंग

5-6 करी पत्ते

1 दालचीनी छड़ी

1-2 इलायची के दाने

आधा चम्मच काली मिर्च

1 हरी मिर्च

तरीका:

एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें दालचीनी स्टिक, इलायची, काली मिर्च और लौंग डालें.

हरी मिर्च, अदरक और प्याज को मिलाएं.

फिर नमक के साथ करी पत्ते, आलू और दूसरी सब्जियां डालें और थोड़ी देर पकाएं.

इसमें पानी मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक सब्जियां गल न जाएं.

एक मिनट के लिए नारियल का दूध डालें और उबालें.

सब्जी को गरम गरम सर्व करें. 

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Kidney Stone Foods To Avoid: किडनी स्टोन के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन पांच चीजों का अधिक सेवन!

Dragon Fruit Benefits: ड्रैगन फ्रूट कहें या 'कमलम' स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इसका सेवन, जानें 5 अद्भुत लाभ!

Black Chickpeas Benefits: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है चने का सेवन, जानें 5 जबरदस्त लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vegetable Stew, Winter Special, Soup Recipe, Vegetable Stew Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com