विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2024

आज क्या बनाऊं: घर पर बनाना चाहते हैं तिरुपति जैसे लड्डू तो फटाफट नोट कर लें आसान रेसिपी

Tirupati Laddu: अगर आप भी तिरुपति में मिलने वाले लड्डूओं को घर पर बनाना चाहते हैं तो इन आसान रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: घर पर बनाना चाहते हैं तिरुपति जैसे लड्डू तो फटाफट नोट कर लें आसान रेसिपी
Tirupati Laddu: प्रसादम बनाने की आसान रेसिपी.

Tirupati Laddu Prasadam Recipe In Hindi: आंध्र प्रदेश के तिरुपति (Tirupati) जिले के पहाड़ी शहर तिरुमाला में स्थित भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर अवतार को समर्पित तिरुपति बाला जी का मंदिर (Tirupati bala ji temple) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. दरअसल, मंदिर में मिलने वाले विश्व प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम (laddu) में जानवरों की चर्बी मिलाने का आरोप लगा है. कई लोग ये जानना चाहते हैं कि मंदिर में मिलने वाला यह प्रसिद्ध प्रसाद कैसे बनता है. अगर आप भी इसी सावल का जवाब चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं आज हम आपको लड्डू प्रसादम (Tirupati laddu recipe) को घर पर बनाने का आसान रेसिपी बता रहे हैं. 

कैसे बनाएं तिरुपति लड्डू प्रसादम? (Tirupati laddu prasadam recipe)

ये भी पढ़ें- सर्दियों में बनाएं ताकत बढ़ाने वाले स्‍पेशल लड्डू, नोट कर लें आसान तरीका  

सामग्री-

  • बेसन
  • चीनी (पाउडर)
  • घी
  • नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • किशमिश
  • काजू (कटे हुए)
  • इलायची पाउडर
  • पानी (आवश्यकता अनुसार)

विधि-

इन लड्डूओं को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें. फिर उसमें बेसन डालकर कम आंच पर भुने. जब बेसन भुन जाए तब उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, किशमिश, कटे हुए काजू और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स कर दें. अब एक छोटे पैन में चीनी और थोड़ा पानी डालकर चासनी बनाएं और इसमें सभी भुनी चीजों को डालकर मिक्स करें. इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं. लड्डू बनकर तैयार हैं. आप लड्डूओं को हेल्दी बनाने के लिए चीनी की जगह गुड़ या खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tirupati Laddu, Tirupati Laddu Controversy, Tirupati Laddu Prasadam, Tirupati Laddu Recipe Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com