आज के समय में 30 की उम्र के बाद महिलाओं में कोलेजन कम होने लगता है. इसकी कमी से स्किन को तमाम समस्याएं परेशान कर सकती हैं. क्योंकि इससे झुर्रियों, त्वचा की ढीलापन और ग्लो कम हो जाता है. दरअसल 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव नजर आने लगते हैं. लेकिन थोड़ी सी केयर और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाके खुद को फिट यंग और सेहतमंद रखा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कोलेजन बढ़ाने क्या खाना चाहिए.
क्या होता है कोलेजन?
कोलेजन (Collagen) शरीर में पाया जाने वाला एक तरह का स्ट्रक्चरल प्रोटीन है, जो स्किन, हड्डियों, मांसपेशियों, जोड़ों, बालों, नाखूनों और लिगामेंट्स को मजबूती देने का काम करता है. इसे अक्सर शरीर का ग्लू भी कहा जाता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या काम करता है कोलेजन?
- स्किन को टाइट और मुलायम बनाए रखना
- स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखना
- झुर्रियों को देर से आने में मदद करना
- बाल और नाखूनों को मजबूत बनाना
- जोड़ों और हड्डियों को सपोर्ट देना

चेहरे का कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं-
1.प्रोटीन रिच डाइट-
प्रोटी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, इसलिए शरीर को सही क्वांटिटी में प्रोटीन मिलना जरूरी है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए.
क्या खाएं- आप अपनी डाइट में पनीर, दही, मूंग दाल, राजमा, चना, सोयाबीन, टोफू और ड्राई फ्रूट्स नट्स आदि को शामिल कर इसकी कमी को दूर कर सकते हैं.
2. विटामिन C रिच डाइट-
विटामिन सी सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और वायरल संक्रमण से बचाने ही नहीं बल्कि, स्किन का डैमेज होना, कोलेजन की कमी को दूर करने में भी मददगार है.
क्या खाएं- विटामिन सी के लिए आंवला, संतरा, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर् को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
3. बायोटिन और जिंक-
शरीर के लिए बायोटिन और जिंक दोनों ही बहुत जरूरी हैं. क्योंकि इसकी कमी से स्किन में दाग-धब्बे, हेयर और नेल्स कमजोर हो सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि इसकी कमी को दूर करने के लिए चीजें किचन में ही मौजूद हैं.
क्या खाएं- बादाम, कद्दू के बीज, तिल, मशरूम, अंडे की सफेदी खा सकते हैं.
किन चीजों से बनाएं दूरी-
- जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन
- स्मोकिंग
- अल्कोहल का अधिक सेवन
- देर रात तक जागना
- धूप में बिना सनस्क्रीन के रहना
ये भी पढ़ें- मूंगफली की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें मूंगफली खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं