विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2025

डायबिटीज मरीजों के ल‍िए औषधि से कम नहीं हैं ये 4 फल, ब्‍लड शुगर को भी करते हैं कंट्रोल

Fruits For Diabetes: फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इन फ्रूट्स का जरूर करें सेवन.

डायबिटीज मरीजों के ल‍िए औषधि से कम नहीं हैं ये 4 फल, ब्‍लड शुगर को भी करते हैं कंट्रोल
Fruits For Diabetes: डायबिटीज में कौन से फल खाएं.

Fruits For Diabetes: डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है जिसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है. इसे खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें कई चीजें खाने की मनाही होती है, जिसमें मीठी चीजें, मैदा और पैक्ड फूड शामिल हैं. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें डायबिटीज में औषधि से कम नहीं माना जाता है. तो चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिन्हें डायबिटीज के मरीज डाइट में शामिल कर शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं.

डायबिटीज में कौन से फल खाएं- (Diabetes Mein Kaun Se Phal Khaye)

1. अमरूद-

अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि अमरूद में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पी लें ये 4 ड्रिंक झट से कंट्रोल होगा शरीर में बढ़ा यूरिक एसिड

Latest and Breaking News on NDTV

2. पपीता-

पपीता एक ऐसा फल है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है खासकर वजन घटाने के लिए. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पपीते को डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इसे रोजाना खाली पेट खाते हैं, तो पाचन स्वस्थ रहेगा और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

3. कीवी-

कीवी व‍िटाम‍िन सी का अच्‍छा सोर्स है. इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी मौजूद होते हैं. रोजाना इस फल के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. 

4. जामुन-

जामुन को डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें मौजूद जंबोलिन और जंबोसिन नाम के कंपाउंड्स ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते हैं. 

भारत में लॉन्च हुई मोटापा दूर करने की दवा Mounjaro, जानें इसकी कीमत, खुराक और सबकुछ | Motapa Kaise Kam Kare | Read

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These 4 Fruits To Control Diabetes And Blood Sugar Levels, Diabetes Mein Kaun Sa Fal Khaye, Fruits For Diabetes, Jamun For Diabetes, Kiwi For For Diabetes, Guava For For Diabetes, Papaya For For Diabetes, Diabetes Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com