विज्ञापन

लू से बचाने और गर्मियों में एनर्जी का देसी खजाना है सुरशाही लड्डू, जानिए रेसिपी

Summer Special Laddu: सर्दियों में तो आप घर पर कई तरह के लड्डू बनाते होंगे, जो शरीर को गर्म रखें. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पारंपरिक लड्डू के बारे में बताएंगे जो सिर्फ गर्मियों में ही बनाएं जाते हैं. ये लू और गर्मियों में बढ़े तापमान से शरीर का बचाव करने में मदद करते हैं.

लू से बचाने और गर्मियों में एनर्जी का देसी खजाना है सुरशाही लड्डू, जानिए रेसिपी
Summer Special Laddu: सर्दियों वाले नहीं, गर्मियों के लिए खास हैं सुरशाही लड्डू. ( AI Image)

Summer Special Laddu: गर्मियों ने दस्तक दे दी है और हर कोई तेज धूप, गर्म हवाओं (लू) से बचने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. ये हाल तो हमारे यहां का है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रेगिस्तानी शहर जैसे बीकानेर और राजस्थान जैसी जगहों पर तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी पार चला जाता है. ऐसे में वहां के लोग इस गर्मी से बचने के लिए क्या करते हैं, आपने सोचा है? बता दें कि बीकानेर की एक पारंपरिक मिठाई है जिसका सेवन वहां के लोग गर्मियों में खूब करते हैं.

हम बात कर रहे हैं बीकानेर की पारंपरिक मिठाई सुरशाही लड्डू की, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि इसका सेवन शरीर को लू से बचाने और शरीर को ठंडा रखने में भी मददगार माना जाता है. बता दें कि कभी ये लड्डू सिर्फ शाही रसोइंयों तक ही सीमित थे, लेकिन आज के समय में ये अमूमन हर घर में बनाए जाते हैं. बता दें कि इनको रिस्की लड्डू के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसको बनाने में बहुत सावधानी बरतनी होती है. 

इसका पारंपरिक स्वाद, सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही अपने बनाने की खास विधि की वजह से ही इसे सुरशाही लड्डू के नाम से भी जाना जाता है, और आज के समय में भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है.  बता दें कि ये लड्डू आज के समय में सिर्फ बीकानेर और राजस्थान में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. 

कैसे बनते हैं सुरशाही लड्डू 

सुरशाही लड्डू के लिए सामग्री

  • 1 किलो मैदा
  • 2 किलो देसी घी 
  • 1 से 1.5 किलो चीनी ( स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर 1-2 चम्मच
  • गुलाब जल- स्वाद के लिए
  • 1/2 किलो बादाम
  • 250 ग्राम पिस्ता 

रेसिपी 

सुरशाही लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें मैदा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. ध्यान रखें की मैदे को लगातार चलाते रहें, जब तक मैदा अच्छे से भुन जाए और इससे घी ना निकल जाएं. ध्यान रखें कि ये सब धीमी आंच पर करना है ताकि मैदा जले नहीं. 

भुने हुए इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालकर उसको पूरी तरह से ठंडा होने दें. जब मैदा पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स ( बारीक कटे हुए) और गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. 

आखिर में इस मिश्रण के लड्डू बनाएं, ये बहुत सॉफ्ट बनते हैं क्योंकि इसमें घी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसको रिस्की लड्डू इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसको बनाने की गई छोटी सी गलती भी इसका स्वाद बिगाड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें: न इसमें नान, न खटाई… फिर भी कैसे पड़ा इसका नाम ‘नान खटाई'? जानिए इस मशहूर बिस्किट की दिलचस्प कहानी

  • ये लड्डू इतने सॉफ्ट होते हैं कि, मुंह में रखते ही घुल जाते हैं.
  • इनको फ्रिज में रखने से बचना चाहिए, वरना ये सख्त हो जाएंगे. 
  • ये 7-8 दिनों तक खराब नहीं होते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा


 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sursahi Laddu Recipe, Bikaneri Sursahi Laddu, Summer Special Laddu, Heat Stroke Prevention Food, Cooling Laddu Recipe, Summer Energy Food, Heat Stroke Remedy Food, Summer Cooling Sweets, Energy Laddu Summer, Summer Special Sweets India, Natural Heat Stroke Cure, Summer Immunity Laddu, Rajasthani Sursahi Laddu, Homemade Sursahi Ladduno Cook Summer Laddu, Traditional Summer Recipe, Bikaner Famous Laddu, Summer Laddu Ingredients, Sursahi Laddu Benefits, How To Make Sursahi Laddu, Heat Stroke Prevention Recipe, Summer Energy Boosting Laddu, Bikaneri Cooling Laddu, Easy Summer Laddu Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com