विज्ञापन

सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं मार्केट जैसी स्वादिष्ट शिकंजी, नोट करें रेसिपी

Shikanji For Summer: गर्मियों के मौसम में बाजार में मिलने वाली चटपटी और ठंडी-ठंडी शिकंजी का स्वाद भला किसे पसंद नहीं है. अगर आप भी शिकंजी पीने के शौकीन हैं, तो घर पर इस रेसिपी को जरूर करें ट्राई.

सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं मार्केट जैसी स्वादिष्ट शिकंजी, नोट करें रेसिपी
Shikanji Recipe: घर पर शिकंजी कैसे बनाएं.

Homemade Shikanji For Summer: जैसे-जैसे पारा बढ़ता है, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा की डिमांड बढ़ जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें बहुत ज्यादा शुगर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हैं. ऐसे में शिकंजी एक नेचुरल और देसी ऑप्शन है. यह न सिर्फ आपको हाइड्रेटेड रखने बल्कि, इसमें मौजूद नींबू और काला नमक आपके डाइजेशन के लिए भी अच्छा माना जाता है. अगर आप भी रेस्टोरेंट और सड़क किनारे वाली ठेले की शिकंजी का स्वाद घर पर मिस कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में बताई रेसिपी को करें ट्राई.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं स्वादिष्ट शिकंजी- (How To Make Shikanji At Home)

सामग्री-

  • नींबू 
  • चीनी 
  • काला नमक
  • भुना हुआ जीरा पाउडर 
  • चाट मसाला
  • पुदीना के पत्ते 
  • ठंडा पानी या सोडा
  • बर्फ के टुकड़े 

विधि-

सबसे पहले नींबू को बीच से काटकर उनका रस एक कटोरी में निकाल लें. ध्यान रहे कि बीज पूरी तरह अलग हो जाएं. फिर एक जग में ठंडा पानी लें और उसमें चीनी डालकर अच्छे से घोलें. अगर आप पिसी हुई चीनी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह काम पलक झपकते ही हो जाएगा. अब इस चीनी वाले पानी में काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. यही वो मसाले हैं जो आपकी शिकंजी को 'मार्केट वाला' स्वाद देंगे. अब इसमें नींबू का रस मिलाएं. पुदीने की पत्तियों को हाथ से थोड़ा क्रश करके (मसलकर) डालें, इससे खुशबू बहुत अच्छी आती है. अब एक गिलास को लें, उसमें ढेर सारी बर्फ डालें और ऊपर से तैयार शिकंजी डालें. घर पर मार्केट जैसे स्वाद वाली शिंकजी बनकर तैयार है.

शिंकजी पीने के फायदे-

गर्मियों में शिकंजी डिहाइड्रेशन से बचाता है, पाचन में सुधार करता है, शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद गुण इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार है. 

ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाले आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान

क्या स्मोकर्स में चेस्ट पेन होना नॉर्मल है? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com