विज्ञापन

गर्मियों में बढ़ा हुआ पित्त बन रहा है बीमारी की जड़? इन घरेलू ड्रिंक्स से मिलेगा आराम!

Top 5 Summer Drinks: आज हम आपके लिए ऐसी गरेलू ड्रिंक्स जानकारी लेकर आए हैं, जो शरीर के पित्त को शांत करने में मदद कार सकती हैं.

गर्मियों में बढ़ा हुआ पित्त बन रहा है बीमारी की जड़? इन घरेलू ड्रिंक्स से मिलेगा आराम!
Which is the best drink in summer?

Top 5 Summer Drinks: गर्मियों के मौसम में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. गर्मी की वजह से सिर दर्द, पाचन का खराब होना और त्वचा से संबंधित रोग परेशान करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है? गर्मी में शरीर में पित्त तेजी से बढ़ता है. शरीर बाहर के वातावरण से प्रभावित होता है, जिससे शरीर के अंदर से गर्मी बढ़ती रहती है.

आज हम आपके लिए ऐसी घरेलू ड्रिंक्स जानकारी लेकर आए हैं, जो शरीर के पित्त को शांत करने में मदद कार सकती हैं.

पित्त के असंतुलन से शरीर को बहुत सारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. शरीर बेवजह थकान महसूस करने लगता है, गर्मी बहुत तेज महसूस होती है, मुंह और जीभ पर छाले निकलने लगते हैं, पेट में अधिक मात्रा में एसिड बनने लगते हैं, और अचानक चिड़चिड़ापन महसूस होता है. यह सभी पित्त के बढ़ने के लक्षण होते हैं, जिन्हें आहार से संतुलित किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पान गुलकंद के क्या फायदे हैं?

  • यह पेट को ठंडा रखता है.
  • पाचन को सुधारने में मदद करता है.
  • शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है.

खजूरादी मंथ शरबत के फायदे

  • इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है.
  • एनीमिया को दूर करता है
  • गर्मियों में अधिक प्यास लगती है तो इस परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है.

आंवला और सब्जा सीड का मिश्रण

  • ये सिर्फ शरबत नहीं, बल्कि टॉनिक की तरह काम करता है, 
  • इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
  • हृदय रोगों के होने की संभावना भी कम होती है.
  • पाचन और डिटॉक्स में भी सहायक होता है.

नारियल और कोकम की ड्रिंक कब पीनी चाहिए?

  • शरीर में हार्मोन को संतुलित कर गर्मी को कम करता है.
  • पेट की समस्याओं से राहत देता है.
  • गैस बनने और सीने में जलन की परेशानी को कम करता है.
  • इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है.

सी बकथॉर्न जूस क्या काम करता है?

  • सी बकथॉर्न का जूस भी गर्मियों में संजीवनी की तरह काम करता है.
  • शरीर की रोग प्रतिरोक्षक क्षमता को मजबूती देता है.
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं वो लोग जिन्हें बेल का शरबत जरूर पीना चाहिए, यहां जानें फायदे!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Drinks, Which Drink Is Best For Summer In India?, What Is The Best Drink For Summer Heat?, What Are Traditional Indian Summer Drinks?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com