विज्ञापन

चीनी के डिब्बे में घुस गई हैं चींटियां? इस 1 देसी जुगाड़ से आस-पास नहीं भटकेंगी चींटियां!

Chini Me Chiti Ho Jaye To Kya Kare: किचन में रखें चीनी के डब्बे में गर्मी, नमी या मीठी खुशबू के कारण चींटियां लग जाती हैं और जब ये डिब्बे में घुस जाती हैं, तो इन्हें बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है. यहां जानें इन्हें बाहर कैसे निकालें?

चीनी के डिब्बे में घुस गई हैं चींटियां? इस 1 देसी जुगाड़ से आस-पास नहीं भटकेंगी चींटियां!
How to avoid ants in a sugar box?

Chini Me Chiti Ho Jaye To Kya Kare: कई बार किचन में रखें चीनी के डब्बे में गर्मी, नमी या मीठी खुशबू के कारण चींटियां लग जाती हैं और जब ये डिब्बे में घुस जाती हैं, तो इन्हें बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है. ये दिक्कत न सिर्फ परेशानी बढ़ाती है, बल्कि साफ सफाई को भी प्रभावित कार देती है. क्या आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो नीचे बताया एक देसी जुगाड़ आपकी सारी परेशानी बिना ज्यादा देर लगाएं दूर कार सकता है. यहां जानें क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

चीनी के डब्बे में चींटी लगने से कैसे बचाएं? 

अगर चीनी के डिब्बे में चींटियां हो गई हैं, तो 2 से 3 ताज़ी नीम की पत्तियां डाल दें.

  • चीटियां नीम की खुशबू बर्दाश्त नहीं कर पाता
  • कुछ ही मिनटों में वे चीनी छोड़कर बाहर निकल जाती हैं
  • इससे चीनी खराब भी नहीं होती
  • साफ-सफाई भी आसान रहती है

अगर आप इस असरदार जुगाड़ को अपनाते हैं, तो बिना ज्यादा मेहनत किए कुछ ही देर में डिब्बे से सारी चींटियां बाहर आ जाएंगी और चीनी बिल्कुल सुरक्षित रहेगी.

चीटियां दोबारा न आएं इसके लिए क्या करें?

  • डिब्बे को पूरी तरह सूखा रखें.
  • डिब्बे का ढक्कन टाइट रखें.
  • एअरटाइट डिब्बा इस्तेमाल करें.
  • रसोई की सफाई पर ध्यान दें.
  • जहां चीटियां दिखें वहां मीठा न गिरने दें.
  • नीम की पत्ती या लौंग हमेशा डिब्बे में रखें.

चीटियां हटाने के दूसरे तरीके 

  • चीटियां लौंग की तेज गंध से दूर रहती हैं. ऐसे में आप चीनी के डिब्बे में 2 से 3 लौंग डालकर रखें. ऐसा करने से न सिर्फ मौजूदा चीटियां भागेंगी, बल्कि आगे से वापस नहीं आएंगी.
  • हल्की धूप में रखें. ऐसा करने से चीटियां अपने आप बाहर निकल जाती हैं. जब डिब्बा पूरा तरह से खाली हो जाए उसे अच्छे से साफ करके साफ चीनी को वापस डिब्बे में भर लें.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 15 दिन खाली पेट भीगी हुई सौंफ का पानी पीने से मुझे मिले ये फायदे!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chini Ke Dibbe Se Chiti Kaise Nikale, Chini Ke Dabbe Me Chiti Ho Jaye To Kya Kare, How To Get Rid Of Ants In Sugar, How To Prevent Ants From Entering Into Sugar Container
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com