गर्मी के दिनों में अगर आप कोई ऐसा ड्रिंक तलाश रहे हैं जो आपको तुरंत एनर्जी दे और आपके शरीर को हेल्दी बनाए तो चने के सत्तू से बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता. सत्तू को देसी प्रोटीन शेक भी कहा जाता है. चिलचिलाती धूप में बिहार का ये देसी ड्रिंक आपको डिहाइड्रेट नहीं होने देता. इसे पीने से पाचन तो बढ़िया रहता ही है, शरीर ठंडा रहता है और लू नहीं लगती. मशहूर शेफ संजीव कपूर भी सत्तू के गुणों को जानते हुए इसे पीने की सलाह देते हैं. शेफ संजीव ने सत्तू के मीठे शरबत की रेसिपी शेयर की है, जो आप भी ट्राई कर सकते हैं.
सामग्री
सत्तू- एक कप
चीनी- 2-3 चम्मच
पुदीना पत्ता- 10-12
नींबू- 1
पानी- 2 कप
सत्तू ड्रिंक बनाने का तरीका
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सबसे पहले एक तसले में सत्तू डालें अब इसमें पानी डालें और अच्छे से मिलाएं. अब इसमें चीनी डाल कर मिलाएं. नींबू का रस डालें. अंत में पुदीने की पत्तियां तोड़ कर डालें और अच्छे से फेंट लें. ताजा-ताजा ग्लास में डाल कर सर्व करें.
सत्तू के फायदे-
- सत्तू के शरबत से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिल सकती है.
- सत्तू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, इस वजह से भूख नहीं लगती और वेट लॉस में मदद मिल सकती है
- डाइजेशन की समस्या रहती है तो आप सत्तू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
- चना या जौ का बना सत्तू डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
- गर्मी में सत्तू के सेवन से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है. लू लगने से बचने के लिए हर दिन सत्तू का सेवन करना अच्छा है.
Pneumonia: Symptoms, Causes | What To Eat In Pneumonia: ये चीजें नहीं होने देंगी निमोनिया!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं