Sama Chawal Ke Fayde: आज के समय में युवा वर्ग में कमजोर हड्डियों की समस्या काफी देखी जाती है. दरअसल आज की हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान भी कमजोर हड्डियों की एक वजह है. शरीर को मजबूत बनाने और हड्डियों को फौलादी बनाने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें. क्योंकि पोषण से भरपूर चीजें न केवल हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं बल्कि, शरीर को कई समस्याओं से बचा सकती हैं. कई लोग हड्डियों को मजबूत बनाने और मसल्स बढ़ाने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सहारा लेते हैं. लेकिन मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. तो चलिए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं.
क्या समा के चावल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं- (Does eating Sama rice strengthen bones?
समा के चावल को सबसे ज्यादा व्रत में खाया जाता है. ये बहुत पौष्टिक होता है, इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे, फाइबर, प्रोटीन, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- बच्चे की याददाश्त है कमजोर, तो आज से ही खिलाना शुरू कर दें ये एक ड्राई फ्रूट, पढ़ते ही दिमाग में छप जाएगी...

समा के चावल खाने के फायदे- (Health Benefits Of Eating Samak Chawal)
1. वजन को घटाने-
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो समा के चावल का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है.
2. कोलेस्ट्रॉल-
समा के चावल में कार्ब्स और फैट की मात्रा काफी कम होती हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट संबंधी बीमारियां जैसे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मददगार है.
3. कब्ज-
अगर आप भी कब्ज, अपच, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, तो समा के चावल को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है. जिससे मल त्यागने में भी आसानी हो सकती है.
कैसे खाएं समा के चावल-(How To Eat Samak Chawal)
समा के चावल को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसकी खिचड़ी बना कर खा सकते हैं. अगर आपको स्पाइसी पसंद है तो आप इसका पुलाव बना कर भी सकते हैं. इतना ही नहीं चावल के चावल से आप स्नैक्स में वड़ा भी बना सकते हैं.
हेपेटाइटिस बी: लक्षण, कारण और उपचार | Hepatitis B: Symptoms, Causes & Treatment
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं