विज्ञापन

रमजान का महीना और जामा मस्जिद की गालियां, यहां जाकर जरूर ट्राई करें ये शरबत

Must Try Drink From Jama Masjid: पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद रमजान के दौरान इफ्तार से लेकर तरावीह तक अपने खास रूहानी माहौल के लिए मशहूर है, लेकिन रौनक के अलावा यहां की एक और चीज़ बेहद मशहूर है, जिसके लोग दीवाने हैं. 

रमजान का महीना और जामा मस्जिद की गालियां, यहां जाकर जरूर ट्राई करें ये शरबत
Top Drinks to Try Around Jama Masjid

Must Try Drink From Jama Masjid: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है. आज से रोजे रखे जाएंगे, इबादत की जाएगी और पूरा दिन बिना कुछ खाए-पिए गुज़रेगा. ऐसे में शाम की इफ्तारी में अगर कोई रिफ्रेशिंग और टेस्टी ड्रिंक मिल जाए, तो क्या ही कहना! पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद रमजान के दौरान इफ्तार से लेकर तरावीह तक अपने खास रूहानी माहौल के लिए मशहूर है, लेकिन रौनक के अलावा यहां की एक और चीज़ बेहद मशहूर है, जिसके लोग दीवाने हैं. 

वो क्या है?

जी हां, हम बात कर रहे हैं यहां मिलने वाली फेमस ड्रिंक्स की, जो आपके फूड वॉक का मजा दोगुना कर देती हैं, तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टेस्टी ड्रिंक्स पर. 

मोहब्बत का शरबत: इसका नाम किसने नहीं सुना! यह ड्रिंक जामा मस्जिद की मशहूर ड्रिंक्स में से एक है, जिसे दूध, रूह अफ़ज़ा, चीनी और ताजे तरबूज के टुकड़ों को मिलाकर बनाया जाता है और "शरबत-ए-मोहब्बत" के नाम से दिया जाता है. अगर आप बेहतरीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक के ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. इसे पीने के लिए आपको जामा मस्जिद के सामने मटिया महल रोड पर जाना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

पहाड़ी इमली का गुड़ शरबत: नींबू पानी तो सभी ने पिया होगा, लेकिन क्या कभी आपने गुड़ और नींबू के रस से बना शरबत ट्राई किया है? जैसे यह सुनने में अलग लगता है, वैसे ही इसका स्वाद भी हटकर है, लेकिन यह तय है कि इसका टेस्ट आपको ज़रूर पसंद आएगा. इसे पीने के लिए आपको जामा मस्जिद के सामने मटिया महल, चितली कबर और पहाड़ी इमली के इलाके में जाना होगा.

सत्तू का घोल: यह एक हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक है, जिसे आप बिना सोचे समझे ट्राई कर सकते हैं. शरीर को एनर्जेटिक रखने और भूख पर कंट्रोल करने के लिए यह एकदम शानदार विकल्प है. रमजान में पूरे दिन की थकान दूर करने के लिए आप इस ड्रिंक का मजा उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: क्या मैं दिन में 20 खजूर खा सकता हूं? खजूर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है और खजूर कब नहीं खाना चाहिए? जानें | 17 FAQs

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com