विज्ञापन

क्या मैं दिन में 20 खजूर खा सकता हूं? खजूर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है और खजूर कब नहीं खाना चाहिए? जानें | 17 FAQs

17 Faqs About Khajur: पूरा दिन बिना पानी और खाने के बाद शाम को मगरिब की नमाज के समय इफ्तार की जाती है और रोजा खजूर के साथ खोला जाता है. जैसे रमज़ान पास है वैसे ही खजूर की डिमांड भी बढ़ने वाली है. ऐसे में खजूर को लेकर लोगों को दिमाग में कई सवाल आने वाले हैं आज हम इस स्टोरी में खजूर से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने वाले हैं. 

क्या मैं दिन में 20 खजूर खा सकता हूं? खजूर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है और खजूर कब नहीं खाना चाहिए? जानें | 17 FAQs
Facts about dates

17 Faqs About Khajur: रमज़ान का पाक महिना शुरू होने वाला है, ऐसा माना जाता है इस महीने में की गई इबादत का सबाब कई गुना बढ़ जाता है. यही कारण है रमजान के महीने में रोजा रखा जाता है, पूरा दिन बिना पानी और खाने के बाद शाम को मगरिब की नमाज के समय इफ्तार की जाती है और रोजा खजूर के साथ खोला जाता है. जैसे रमज़ान पास है वैसे ही खजूर की डिमांड भी बढ़ने वाली है. ऐसे में खजूर को लेकर लोगों को दिमाग में कई सवाल आने वाले हैं आज हम इस स्टोरी में खजूर से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने वाले हैं. 

चलिए सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब की शुरुआत करते हैं:

क्या मैं दिन में 20 खजूर खा सकता हूं? | Can I Eat 20 Dates a Day?

नहीं, आप एक दिन में 20 खजूर नहीं खा सकते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका वजन और ब्लड शुगर बढ़ सकता है, इसके अलावा आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है. यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इसलिए ऐसा करने से बचें और रोजाना 3 से 4 खजूर से ज्यादा न खाएं. 

खजूर खाने से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है? | Top 5 Health Benefits of Dates

  • हार्ट: खजूर मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम कर सकता है.
  • पाचन: खजूर फाइबर से भरपूर है. इसका सेवन पेट से जुड़ी दिक्कतों कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है.
  • हड्डियां: खजूर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है.
  • स्किन: खजूर में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाएं रखने में बेहद मददगार साबित हो सकती है. 
  • खून की कमी: खजूर आयरन का अच्छा स्रोत है, जो खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, को लोग एनीमिया की समस्या से पीड़ित हैं उनके लिए यह एक अच्छा उपाय है. 

खजूर कब नहीं खाना चाहिए? | Khajur Kab Nahi Khana Chahiye

  • डायबिटीज में: खजूर में नैचुरल शुगर ज्यादा होती है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
  • किडनी की समस्या में: खजूर में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन किडनी पर दबाव बढ़ा सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है. किडनी की समस्या से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए. 
  • एसिडिटी से परेशान लोगों को: जो लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी खजूर का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है. इसमें फाइबर ज्यादा होता है. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन पेट की समस्या का कारण बन सकता है.
  • वजन कम करने वाले वाले को: खजूर में कैलोरी और शुगर ज्यादा होती हैं. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन मोटापे का कारण बन सकता है, जो लोग वजन कम कर रहे हैं, उन्हें इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए. 

रात को सोते समय खजूर खाने से क्या होता है? | Are Dates Good Before Bed?

  • अच्छी नींद: जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहता है, उनके लिए रात में सोने से पहले खजूर खाना फायदेमंद माना जा सकता है. इसमें मैग्नीशियम और मेलाटोनिन पाया जाता है, नींद न आने की समस्या को दूर करता है. 
  • पाचन: इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है. रात में सोने से पहले इसे खाने से कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत पी जा सकती है. 
  • वजन: जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए रात में सोने से पहले खजूर खाना लाभदयाक माना जा सकता है. आप इसे दूध के साथ ले सकते हैं. 
  • हड्डियां: रात को सोने से पहले दूध के साथ खजूर खाने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. 

क्या खाने से पहले खजूर धोना चाहिए? | Do You Need to Wash Dates Before eating?

जी हां, खजूर को खाने से पहले अच्छे तरह धो लेना चाहिए ताकि इसमें मौजूद सारी गंदगी या कीड़े निकल जाएं. आप इसे अच्छी तरह साफ करने के लिए बहते ठंडे पानी में धो सकते हैं. 

1 किलो खजूर की कीमत क्या है? | Dates Price 1Kg in India

भारत में एक किलो खजूर की कीमत किस्म, गुणवत्ता और ब्रांड के हिसाब से 250 रुपए से लेकर 1,000 रुपए तक होती है. 

1 दिन में खजूर कितने खाने चाहिए? | How Many Dates Should Be Eaten In a Day?

एक दिन में 3 से 4 खजूर खाना फायदेमंद माना जाता है. इससे ज्यादा मात्रा में खजूर खाने से बचना चाहिए.

1 महीने तक खजूर खाने से क्या होता है? | What Happens If You Eat Dates for 1 Month?

  • एनर्जी: खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाई जाती हैं, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है. एक महीने रोजाना खजूर का सेवन शरीर को एनर्जेटिक रख सकता है. 
  • तनाव: खजूर में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो मानसिक तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह दिमाग को शांत रखने और स्लीप क्वालिटी को सुधारने में सहायक है.
  • हड्डियां: एक महीने तक रोजाना खजूर खाकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं.  
  • पेट: कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों से कई लोग परेशान हैं, ऐसे में अगर आप एक महिना खजूर खाते हैं, तो इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

सबसे ताकतवर खजूर कौन सा है? | Sabse Takatvar Khajur Kaun Sa Hai?

सबसे ताकतवर झाऊर माना जाता है अजवा. इसमें आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पी जाती है, जो शरीर को की तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है. 

असली खजूर की पहचान क्या है? | How to Identify Real Dates?

असली खजूर का रंग हल्का से गहरा भूरा होता है. अगर खजूर बहुत चमकदार या चिकना दिखे, तो हो सकता है उसमें ग्लिसरीन या तेल लगाया गया हो. वहीं, असली खजूर नरम होता है. ऐसे में अगर आपको खरीदते वक्त खजूर सख्त या रबर जैसा लगे, तो हो सकता है वे पुराना या केमिकल से ट्रीट किया गया हो.

खजूर की तासीर ठंडी है या गर्म? | Khajur Ki Taseer Kaisi Hoti Hai

खजूर की तासीर गर्म होती है.

खजूर खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? | Best Time to Eat Dates in a Day

सुबह खाली पेट खजूर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसे आप स्नैक्स टाइम में भी खा सकते हैं.

सुबह खाली पेट खजूर खाने के क्या फायदे हैं? | Khali Pet Khajur Khane ke Fayde

  • दिमाग के लिए फायदेमंद : खजूर में पोटेशियम पाया जाता है, जो तंत्रिकाओं को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है. यह याददाश्त बढ़ाने और ब्रेन फंक्शन को दुरुस्त रखने में मददगार साबित हो सकता है.
  • आयरन की कमी: सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर में हो रही आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. खासतौर पर महिलाओं के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • कैंसर से बचाव: सुबह खाली पेट खजूर खाने से हृदय रोग, कैंसर और उम्र बढ़ने से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लैवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स और फिनोलिक एसिड शरीर को रोगों से कोसों दूर रखने में मदद करते हैं. 
  • स्ट्रेस: खजूर में मौजूद उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं. 

कौन सा देश सबसे अच्छा खजूर पैदा करता है? | Which Country Produces the Best Dates?

खजूर के उत्पादन और गुणवत्ता के मामले में मिस्र और सऊदी अरब दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में गिने जाते हैं. 

दूध में खजूर डालकर खाने से क्या फायदा होता है? | Dudh ke Sath Khajur Khane ke Fayde

  • इम्यूनिटी: दूध के साथ खजूर खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है. बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए यह कॉम्बिनेशन बेस्ट है.
  • पाचन तंत्र: ये हेल्दी कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को सुधारता है. खजूर में फाइबर होता है जो पाचन को बेहतर करता है. दूध के साथ लेने से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है.
  • एनर्जी: दूध के साथ खजूर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा एनर्जी मिल सकती है, जिससे आपको कम थका हुआ और कमजोर महसूस हो सकता है. 
  • मजबूत मसल्स: दूध के साथ खजूर का कॉम्बिनेशन मसल्स को मजबूत बना सकता है और उनके विकास में मददगार साबित हो सकता है.

क्या खजूर में बहुत ज्यादा शुगर है?

हां, खजूर में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है. 

क्या खजूर को फ्रिज में रखना चाहिए? | Should Dates be Kept in the Fridge

अगर आप खजूर को लंबे समय तक नरम और ताजा रखना चाहते हैं, तो इन्हें  एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.

सबसे महंगी खजूर कौन सी है? | Most Expensive Dates

सबसे महंगे खजूरों में सऊदी अरब का अजवा, अम्बर और मेडजूल शामिल हैं. 

इसे भी पढ़ें: घर की बालकनी में नहीं आती धूप, कपड़े सुखाने की है मुश्किल, ये हैक्स आएंगे काम, मिनटों में सूखेंगे कपड़े

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com