Ramadan 2026: रमदान का पाक महीना चल रहा है. जिसमें मु्स्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा सुबह सूरज निकलने से पहले फाज्र की अजान से पहले कुछ खाने के बाद पूरे दिन का रोजा रखा जाता है. शाम को सूर्यास्त के बाद इफ्तार किया जाता है और रोजा खोला जाता है. बता दें कि इफ्तार एक तरह की दावत होती है जिसमें कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. लोग एक-दूसरे को इफ्तारी पर दावत देते हैं और इफ्तारी को जरूरत मंदों में भी बांटा जाता है. इफ्तार की दावत की बात करें तो इसमें सभी लोग एक साथ मिलकर रोजा खोलते हैं. क्या आपको बता है कि दुनिया की सबसे आलीशान और भव्य इफ्तार पार्टियां कहां पर होती हैं. अगर नहीं तो चलिए आपको बता दें कि कई जगहों पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से किया जाता है.
बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स अपने घरों पर इफ्तार की दावत रखते हैं. जिसमें कई बड़े नामी-गिरामी लोग शामिल होते हैं. यहां तक राजनीति से जुड़े लोग भी इस दावत का हिस्सा बनते हैं. रमजान के महीने में इफ्तार का वक्त सिर्फ रोजा खोलने का समय नहीं होता है, बल्कि ये कई लोगों के एक साथ मिल बैठकर खाने और खुशियां बांटने का मौका भी होता है. तो चलिए जानते हैं कि पूरी दुनिया में कहां पर इफ्तार का भव्य दावतों को आयोजित किया जाता है.

Photo Credit: AI
दुबई और अबू धाबीआपको बता दें कि इफ्तार की कुछ भव्य पार्टियां दुबई में आयोजित की जाती हैं, खास तौर से अटलांटिस द पाम (Asateer Tent) और बुर्ज अल अरब (Al Diwan Tent) की इफ्तार पार्टियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं. ये शाही माहौल, प्रीमियम बुफे, लाइव कुकिंग स्टेशनों और रईसों के बीच अपने शानदार अनुभवों के लिए प्रसिद्ध हैं.
वहीं बात अब लक्जरी की करें तो Dubai और Abu Dhabi के कई बड़े और 5-स्टार होटलों में भी इफ्तार की दावतें होती हैं जो दुनिया भर में चर्चा में रहती हैं. होटलो में बड़े-बड़े बुफे, इंटरनेशनल डिशेज और शाही सजावट देखने को मिलती हैं. वहीं कई शाही परिवार और बड़े-बड़े बिजनेस ग्रुप्स भी इफ्तार की पार्टियां आयोजित करते हैं.
सऊदी अरब
अब बात जब भव्यता की हो रही है इफ्तार दावत की हो रही है तो सऊदी अरब को कोई कैसे भूल सकता है. ऐसा कहा जाता है कि सऊदी अरब में सबसे मशहूर और शानदार इफ्तार का नजारा Masjid al-Haram, Mecca और Al-Masjid an-Nabawi, Medina में देखने को मिलता है. यहां पर हर रोज लाखों लोग एक साथ मिलकर रोजा खोलते हैं. इन जगहों पर इफ्तार की व्यवस्था सऊदी अरब की सरकार और वहां के बड़े दानदाता मिलकर कराते हैं.
तुर्की और कतर भी पीछे नहींइफ्तार दावत की बात आती है तो इसमें तुर्की और कतर भी पीछे नहीं है. इस्तानबुल में ब्लू मॉस्क के आसपास भी बड़ी सख्या में लोग एक साथ इफ्तार करते हैं. इस इफ्तार में हजारों लोग एक साथ खुले मैदान में एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं. वहीं दोहा में भी लग्जरी टेंट और बड़े इवेंट्स के जरिए शानदार इफ्तार पार्टियां दी जाती हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं