Jhalmuri Kya Hoti Hai: लमुड़ी बंगाल की एक मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है, जिसे वहां के लोग स्नैक के तौर पर खूब पसंद करते हैं. हाल ही में इस डिश का जिक्र चर्चा में आने के बाद लोगों की दिलचस्पी इसके स्वाद और रेसिपी को लेकर बढ़ गई है. ऐसे में जानते हैं जालमुड़ी क्या होती है और इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है.
हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले एक रैली में पीएम मोदी ने सड़क किनारे रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखा. उनका ऐसा करते ही फिर से यह डिश सोशल मीडिया में चर्चा में आ गई. झालमुड़ी बंगाल के फेमस स्ट्रीट फूड्स में गिनी जाती है. यह एक हल्की, मसालेदार और जल्दी बनने वाली डिश है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. झालमुड़ी को खासतौर पर कोलकाता की गलियों में खूब पसंद किया जाता है. इसमें मुरमुरे, मसाले और ताजी सब्जियों का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है जो स्वाद के साथ हेल्दी भी होता है. अच्छी बात यह है कि आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं.
क्या है झालमुड़ी की खासियत?
झालमुड़ी एक ऐसा स्नैक है जो कम समय में तैयार होकर हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इसे आप कभी भी घर पर झटपट बना सकते हैं और इसे अपने परिवार के संग खा सकते हैं.
जालमुड़ी का स्वाद कैसा होता है?
झालमुड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका तीखा, खट्टा और चटपटा स्वाद है. यह हल्का होने के बावजूद पेट भरने वाला स्नैक है. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले और सरसों का तेल इसे अलग फ्लेवर देते हैं, जो इसे बाकी स्नैक्स से खास बनाता है.
जालमुड़ी बनाने की सामग्री- (Ingredients For Making Jhalmuri)
- 2 कप मुरमुरे
- 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा टमाटर कटा हुआ
- 1 उबला आलू छोटे टुकड़ों में
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 छोटा खीरा कटा हुआ
- 1 मुट्ठी मूंगफली
- 1 चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वाद अनुसार
- हरा धनिया कटा हुआ थोड़ा सा
- सेव थोड़े से

यह भी पढ़ें- फ्रिज में रखा आटा काला क्यों पड़ जाता है? जानिए इसे लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान तरीके
झालमुड़ी बनाने का आसान तरीका- (How To Make Jhalmuri)
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में मुरमुरे डालें. अब इसमें प्याज, टमाटर, उबला आलू, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद मूंगफली डालें ताकि हल्का क्रंच आए.
- अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें. ऊपर से सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. आखिर में सेव और हरा धनिया डालकर तुरंत सर्व करें.
टिप्स-
झालमुड़ी को हमेशा सर्व करने से ठीक पहले बनाएं ताकि मुरमुरे नरम न हों. सरसों का तेल जरूर डालें, इससे इसका असली स्वाद आता है. अगर आप ज्यादा मसालेदार पसंद करते हैं तो थोड़ा और चाट मसाला या हरी मिर्च डाल सकते हैं.
FAQ
Q1. जालमुड़ी किस राज्य की डिश है?
यह पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय स्ट्रीट फूड डिश है.
Q2. क्या जालमुड़ी हेल्दी होती है?
यह हल्की होती है, लेकिन सामग्री पर निर्भर करता है.
Q3. जालमुड़ी और भेलपुरी में क्या अंतर है?
जालमुड़ी में सरसों का तेल और बंगाली मसाले इस्तेमाल होते हैं.
Q4. क्या जालमुड़ी घर पर बनाई जा सकती है?
हाँ, आसानी से घर पर बनाई जा सकती है.
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार ने बताई अपनी दिन कमाई, छाप लेता है इतने रुपए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं