विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बिना दाल भिगोए झटपट बनाएं मूंगदाल बर्फी, मावा और चाशनी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

क्या आप भी खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो मार्केट में मिलने वाली मिठाई की जगह आप झटपट घर पर मूंग दाल से तैयार बर्फी को ट्राई कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: बिना दाल भिगोए झटपट बनाएं मूंगदाल बर्फी, मावा और चाशनी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
बिना भिगोए बनाएं मूंग दाल बर्फी.
NDTV

हम इंडियन में एक चीज जो कॉमन है वो है हर ऑकेजन में मीठा. भला ऐसा कौन है जिसे मीठा खाना पसंद न हो. लेकिन सेहत के चलते कई बार हम मार्केट में मिलने वाली मिठाइयों से दूरी बना लेते हैं. अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं और स्वाद के साथ सेहतमंद रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बारे में बता रहे हैं जिसे आसानी से कम समय में बना सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. 

हम आप कर रहे हैं, निशा मधुलिका द्वारा शेयर मूंग दाल की बर्फी की. सबसे अच्छी बात ये कि इसे बनाने के लिए आपको मूंग दाल को घंटों भिगोने की भी जरूरत नहीं पड़ती. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

कैसे बनाएं मूंग दाल की बर्फी- (How To Make Moong Dal Burfi)

सामग्री-

  • ​मूंग दाल- 1 कप 
  • ​ताजी मलाई- 1 कप
  • ​केसर- 15-20 धागे 
  • ​पिसी हुई चीनी- 1 कप 
  • ​छोटी इलायची- 6 
  • ​ड्राई फ्रूट्स- बारिक कटे काजू-बादाम
Latest and Breaking News on NDTV

मूंग दाल की स्वादिष्ट बर्फी. (Image @nishamadhulika)

विधि-

  1. ​सबसे पहले मूंग दाल को एक गीले और साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें ताकि उस पर लगी धूल साफ हो जाए.
  2. अब एक कढ़ाई में दाल को हल्की और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.
  3. इसे तब तक भूनना है जब तक दाल का रंग हल्का भूरा न हो जाए और उसमें से बढ़िया खुशबू न आने लगे.
  4. जब दाल अच्छी तरह भून जाए, तो गैस बंद कर दें और दाल को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें. 
  5. ठंडी होने के बाद इसे मिक्सर में डालकर एकदम बारीक पाउडर जैसा पीस लें.
  6. पिसे हुए आटे को छलनी से छान लें, ताकि अगर कोई मोटा दाना रह गया हो तो वह अलग निकल जाए.
  7. अब उसी कढ़ाई में ताजी मलाई डालें और उसे थोड़ा गर्म करें. मलाई के साथ ही दूध में भिगोया हुआ केसर भी डाल दें.
  8. जब मलाई हल्की गर्म हो जाए, तो इसमें पिसा हुआ मूंग दाल का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए भूनें.
  9. इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी और दरदरी कुटी इलायची डाल दें. धीमी आंच पर सब कुछ लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए.
  10. जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. गरम कढ़ाई में ही मिक्सचर को थोड़ी देर और चलाएं. 
  11. अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें.
  12. तैयार मिक्सचर को थाली में निकालें और चम्मच की मदद से ऊपर से बराबर कर लें.
  13. अब इसके ऊपर कटा हुआ बादाम और पिस्ता डालें और चम्मच से हल्का सा दबा दें ताकि मेवे चिपक जाएं.
  14. इसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर सेट होने के लिए 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
  15. 1 घंटे बाद फ्रिज से निकालें और बर्फी पर काटने के निशान लगा लें. थाली को नीचे से 10-12 सेकंड के लिए हल्का सा गर्म करें, इससे बर्फी के टुकड़े आसानी से बाहर निकल आएंगे. 
  16. आपकी स्वादिष्ट मूंग दाल बर्फी तैयार है, जब भी मीठा खाने के मन करें एक पीस निकालें और खा लें.

ये भी पढ़ें- गढ़वाल की स्पेशल चौंसा दाल कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal Ki Barfi, Moong Dal Barfi Recipe, Dal Recipe, Moong Dal Ke Fayade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com