विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

26 साल छोटी पत्नी के साथ 55 KM साइकिल चलाकर 3000 फीट पर चढ़ा ये एक्टर, 60 की उम्र में भी तूफानी फिटनेस

60 साल के इस एक्टर ने अपनी 26 साल छोटी पत्नी के साथ एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस एक्टर ने रणवीर, दीपिका, प्रियंका जैसी एक्ट्रेसेस संग काम किया है.

26 साल छोटी पत्नी के साथ 55 KM साइकिल चलाकर 3000 फीट पर चढ़ा ये एक्टर, 60 की उम्र में भी तूफानी फिटनेस
पत्नी संग इस एक्टर ने चलाई 55 किलोमीटर साइकिल

एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी फिटनेस के शौकीन हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर सामने आकर अपने फैंस को भी इंस्पायर करते हैं. अब इस जोड़े ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जो इंस्पायरिंग तो है ही, इसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हो रही है. हाल ही में अपनी पत्नी अंकिता कोंवर और कुछ दोस्तों के साथ मिलिंद कोल्हापुर के पन्हालाड में 3,000 फीट की ऊंचाई तक 55 किलोमीटर साइकिल चला कर गए. उनके इस कारनामे ने उन्हें एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया है.

मिलिंग सोमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने एडवेंचर की डिटेल्स शेयर कीं और अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. राइड की कुछ झलकियां शेयर करते हुए, मिलिंद ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आज @ankita_earthy, हमारे दोस्तों और मैंने कोल्हापुर में ज्योतिबा मंदिर की पहाड़ियों और पन्हाला किले के आसपास 3000 फीट की चढ़ाई के साथ 55 किलोमीटर साइकिल चलाई. छत्रपति शिवाजी के बहादुर सेनापतियों में से एक, बाजी प्रभु देशपांडे को श्रद्धांजलि दी.. मैं साल में सिर्फ 10-15 बार ही साइकिल चलाता हूं, इसलिए हर मौके का स्वागत है.”

सामने आई तस्वीरें

तस्वीरों में, मिलिंद सूर्योदय के समय खुली सड़क पर साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं. नेवी एथलेटिक टी-शर्ट, साइकलिंग शॉर्ट्स, हेलमेट और ग्लव्स पहने, वह पूरी तरह से फोकस्ड दिख रहे हैं. एक और तस्वीर में ग्रुप महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक हिल स्टेशन, पन्हालाड के एंट्रेंस पर योद्धा बाजी प्रभु देशपांडे की मूर्ति के सामने अपनी साइकिलों के साथ पोज़ दे रहा है. एक और अलग तस्वीर में, मिलिंद अपनी लाल साइकिल को सिर के ऊपर उठाए, मूर्ति के सामने गर्व से खड़े दिख रहे हैं.

देते हैं फिटनेस गोल

अंकिता और मिलिंद सालों से बड़े फिटनेस गोल्स दे रहे हैं. मैराथन दौड़ने से लेकर रेगुलर एक्सरसाइज तक, यह पावर कपल अपनी डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल से फोटो और वीडियो शेयर करता है, जिससे उनके फैंस को इंस्पिरेशन मिलती है.

चर्चा में रही थी शादी

अंकिता और मिलिंद की शादी काफी चर्चा में रही थी. 22 अप्रैल 2018 को दोनों ने महाराष्ट्र के अलीबाग में शादी की थी. अंकिता उम्र में मिलिंद से 26 साल छोटी हैं, जो एक बड़ा अंतर है. इस वजह से शादी के बाद सोशल मीडिया पर और लोगों के बीच इस बात पर चर्चा होती रही थी. हालांकि मिलिंद और अंकिता को इस बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा और दोनों अपनी लाइफ को साथ में एन्जॉय कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: देवदास का गाना 'मार डाला' करते हुए शाहरुख खान की निकल गई थी चीख, माधुरी से कहा था- मार डालो मुझे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Konwar, Milind Soman, Milind Soman News, Milind Soman Fitness, Ankita And Milind News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com