- मेथी की चाय का सेवन करने से मोटापे को कम किया जा सकता है.
- डायबिटीज के हैं मरीज तो मेथी की चाय का करें सेवन.
- मेथी में एंटी-इन्फ्लेंमेटरी गुण पाए जाते हैं.
Methi Tea Health Benefits: मेथी एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर भारतीय किचन में एक मजबूत स्थान रखता है. मेथी (Methi) को खाने के स्वाद से लेकर सेहतमंद रहने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वैसे तो खाना पकाने में मेथी के दाने को तड़का लगाने में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसके अलावा भी आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं. रोजाना सुबह मेथी की चाय (Fenugreek Tea) या पानी का सेवन करने से मोटापे (Weight Loss) को कम किया जा सकता है. असल में मेथी में मौजूद सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे मिनरल्स और विटामिन ए, बी, फाइबर्स, प्रोटीन, स्टार्च, शुगर, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
मेथी की चाय पीने के फायदेः (Benefits Of Drinking Fenugreek Tea)
1. डायबिटीजः
डायबिटीज के हैं मरीज तो मेथी की चाय का करें सेवन. मेथी की चाय पीने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स, प्रोटीन, स्टार्च, शुगर, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Food For Diabetes: ये फाइबर रिच फ़ूड डायबिटीज को कंट्रोल करने में करेंगे आपकी मदद

डायबिटीज के हैं मरीज तो मेथी की चाय का करें सेवन. Photo Credit: iStock
2. पेट के अल्सरः
अगर आप पेट के अल्सर की समस्या से परेशान हैं तो आप मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं. मेथी में एंटासिड होते हैं जो शरीर में एसिड रिफ्लेक्स की तरह काम करता है. इससे पेट के अल्सर से छुटकारा मिल सकता है.
3. मोटापाः
गलत खान-पान और लाइस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं. सुबह खाली पेट मेथी की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाया जा सकता है. मेथी की चाय पीने के बाद शरीर में हीट पैदा होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
4. इंफेक्शनः
मेथी में एंटी-इन्फ्लेंमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. मेथी की चाय के सेवन से इंफेक्शन से बचा जा सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Nan Khatai: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट नान खटाई
Paneer Korma: पनीर खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये टेस्टी पनीर कोरमा रेसिपी
Veg Soup For Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए इन हेल्दी वेज सूप का करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन
Sunflower Seeds For Skin: स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए सूरजमुखी के बीज का करें सेवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं