Methi Water Drinking Health Benefits: सुबह खाली पेट मेथी वाला पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर आप सुबह चाय और कॉफी पीने की जगह खाली पेट मेथी वाला पानी पीते हैं तो शरीर को कई हैरान करने वाले लाभ मिल सकते हैं. मेथी भारतीय किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोज सुबह मेथी वाला पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है. मेथी वाले पानी का सेवन करने से वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं. इतना ही नहीं इससे डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है. डायबिटीज के रोगियो के लिए मेथी को काफी गुणकारी माना जाता है. आपको बता दें कि मेथी में सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे मिनरल्स और विटामिन ए, बी और सी भी पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, स्टार्च, शुगर, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मेथी वाला पानी पीने के फायदे.
मेथी वाला पानी पीने के फायदे- (Methi Pani Peene Ke Fayde)
1. डायबिटीज-
मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर्स, प्रोटीन, स्टार्च, शुगर, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीज सुबह मेथी वाले पानी का सेवन कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान तो इस फूल के बीज का ऐसे करें इस्तेमाल...

Photo Credit: iStock
2. मोटापा-
मेथी पानी पीने के बाद शरीर में हीट पैदा होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन कर सकते हैं.
3. डैंड्रफ-
ठंड के मौसम में बालों में डैंड्रफ की समस्या काफी देखने को मिलती है. मेथी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं. मेथी पानी का प्रतिदिन सेवन करने से बालों को हेल्दी रखा जा सकता है. इसके सेवन से बालों की डैंड्रफ को आसानी से दूर किया जा सकता है.
4. पाचन-
अगर आप सुबह खाली पेट मेथी वाला पानी पीते हैं तो आप कब्ज की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं. अपच की समस्या को दूर करने के लिए आप मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं