Sunflower Seeds for Kabj: कब्ज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. कब्ज सुनने में भले ही छोटा शब्द लगे लेकिन जो लोग इससे परेशान हैं वो ही समझ सकते हैं ये कि कितनी बड़ी समस्या है. कब्ज के कई कारण हो सकते हैं. अधिक खाना, खाना सही से पच न पाना, ऑयली फूड या अन्य स्वास्थ्य समस्या. अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप इस फूल के बीज का सेवन कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं सूरजमुखी के बीज की. जी हां आपने हमें बिल्कुल सही सुना. सूरजमुखी के बीज को डाइट में शामिल कर कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे करें इन बीजों का सेवन.
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कैसे करें सूरजमुखी के बीज का सेवन- How To Consume Sunflower Seeds to Overcome The Constipation:
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप सूरजमुखी के बीजों को सलाद, स्मूदी, या अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाकर खा सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- शरीर बन गया है हड्डियों का ढ़ांचा तो किचन में मौजूद इस मसाले का ऐसे करें सेवन, तेजी से भरने लगेगा मांस...

सूरजमुखी के बीज के फायदे और पोषक तत्व- (Sunflower Seeds Health Benefits)
सूरजमुखी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. सूरजमुखी के बीजों को आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. सूरजमुखी के बीज खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं. सूरजमुखी के बीज में फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ कई अन्य गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. सूरजमुखी के बीजों के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं. रोजाना इनका सेवन कर स्किन संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं