इंटरनेट फूड रिलेटेड सभी प्रकार के कंटेंट से भरा पड़ा है. कुछ फूड वीडियो और डिश हमें इंप्रेस करते हैं तो कुछ हमें हैरान कर देते हैं. यदि आप आइसक्रीम लवर हैं और सोचते हैं कि आप कभी भी अपने फेवरेट स्वीट के बारे में संदेह महसूस नहीं कर सकते, तो यह वायरल वीडियो आपकी राय को चुनौती दे सकता है. स्टीफन एनचो (@calientee) द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो संतरे और नींबू का उपयोग करके बनाई गई ग्रीन आइसक्रीम की रेसिपी दिखाता है. हालांकि, यह आइसक्रीम भिंडी का उपयोग करके बनाए गए एक यूनिक वफ़ल कोन के साथ आती है! हां, आपने इसे सही पढ़ा है.
वीडियो की शुरुआत एक शेफ को भिंडी का बाउल दिए जाने से होती है. वह उन्हें कट करता है, धोता है और बीज निकाल देता है. इसके बाद, वह इन्हें कुछ संतरे के छिलके के साथ मिलाता है. इस मिश्रण में कुछ आटा, बटर और अन्य सामग्री मिलायी जाती है. बैटर का उपयोग वफ़ल कोन बनाने के लिए किया जाता है. शर्बत जैसी आइसक्रीम बनाने के लिए कुछ फ्रूट को कट किया जाता है, जिसे फ्रिज में रख दिया जाता है. एक बार फ्रोजन होने के बाद, आइसक्रीम को भिंडी-वफ़ल कोन में डाला जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- कॉफी तो आपने बहुत पी होगी लेकिन क्या कभी कॉफी बींस खाएं हैं? अगर नहीं तो यहां देखें वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो 2.4 मिलियन व्यूज मिलें. इस रेसिपी ने इंटरनेट को बांट दिया है और कई इंडियन व्यूअर ने इसे सराहा है. कमेंट सेक्शन पर एक नज़र डालें:
एक ने लिखा, "एक भारतीय के तौर पर, इससे हल्का दिल का दौरा पड़ा." एक अन्य ने कहा, "एक भारतीय होने के नाते... मैं कह सकता हूं कि आपने वह सब्जी भिंडी बर्बाद कर दी!"
एक व्यूअर ने कहा, "मेरी भारतीय मां इसे स्वीकार नहीं करेगी." एक ने कमेंट किया, "मैंने पहले कभी भिंडी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार होते नहीं देखा."
हालांकि, कुछ व्यूअर इस यूनिक रेसिपी से इंप्रेस भी हुए.
एक कमेंट में लिखा था, "मैं चुपचाप इस आदमी को देख रहा हूं और हर बार वह मुझे सरप्राइज कर देता है. भिंडी आइसक्रीम... जीनियस" एक अन्य ने कहा, "वाह! यह देखना आश्चर्यजनक है कि आप उन इंग्रीडिएंट्स को लेकर कितने क्रिएटिव हैं जो आमतौर पर स्पेशली अफ्रीकी डिशेज के लिए उपयोग की जाती हैं! मुझे यह पसंद है! धन्यवाद."
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं