विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2026

मोनालिसा की शादी के बीच पुराना वीडियो वायरल, कभी कहा था- मम्मी-पापा की मर्जी से ही करूंगी शादी, अब बन रहा मजाक

Monalisa Old video: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शादी का जिक्र करती हुईं नजर आ रही हैं. 

मोनालिसा की शादी के बीच पुराना वीडियो वायरल, कभी कहा था- मम्मी-पापा की मर्जी से ही करूंगी शादी, अब बन रहा मजाक
महाकुंभ की मोनालिसा का पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बड़ी-बड़ी और नीली आंखों की वजह से महाकुंभ मेले में फूलमाला बेचने वाली मोनालिसा खूब वायरल हुई थीं. जहां पिछले दिनों उनके फिल्म डेब्यू की चर्चा जोरों पर थी तो वहीं अब मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के चलते वह चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लव जिहाद बताया जा रहा है. जबकि मोनालिसा का परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं है. लेकिन इस बीच मोनालिसा भोसले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शादी को लेकर कहती हैं कि वह पेरेंट्स की मर्जी से ही शादी करेंगी. 

मोनालिसा का पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोनालिसा से जब शादी के बारे में पूछा गया तो वह कहती हैं, मम्मी पापा ने जो पसंद से ढूंढा है. वही अच्छा है. क्योंकि मम्मी पापा की पसंद का ज्यादा अच्छा रहेगा. अपनी पसंद से करोगे वह अच्छा नहीं है. हमारे में ऐसा नहीं होता है. पसंद से नहीं करना चाहिए. वहीं शादी कब करने के सवाल पर मोनालिसा कहती हैं, 21 साल.  इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजाक उड़ाया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, फिल्म इंडस्ट्री में एक ही जमात के लोग हैं उन से ही शादी करेगी. दूसरे यूजर ने लिखा, इसने तो मम्मी पापा के बिना सहमति से कर ली शादी. तीसरे यूजर ने लिखा, ये गरीब ही अच्छी थी. 

ये भी पढे़ं- मोनालिसा के ताऊ का आरोप, बताया ब्रेनवॉश करके करवाई गई एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी, बोले- इन लोगों ने क्या किया?

केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग मोनालिसा ने की शादी

मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर इलाके में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी. शादी के दौरान मोनालिसा लाल रंग की साड़ी में दिखीं, जबकि फरमान ने सफेद रंग का सफेद कुर्ता और मुंडू पहना हुआ था. इसके बाद कपल ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है और लोग जैसा सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है. 

मोनालिसा ने कहा- हिंदू रीति रिवाजों से की है शादी

मोनालिसा ने कहा, "लोग जो सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है. हमारी शादी पूरी तरह से हिंदू परंपरा से मंदिर में हुई थी. हमारी शादी के दौरान रीति-रिवाजों का पालन किया गया. मेरे पिता भी शायद कुछ सोच रहे होंगे, लेकिन जो अफवाहें चल रही हैं, वो गलत हैं. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हमारे लिए सब धर्म एक समान हैं."  फरमान ने कहा, "केरल सरकार ने हमारा सपोर्ट किया, उनको हमारी तरफ से तहे दिल से शुक्रिया. हमें उम्मीद भी नहीं थी कि हमारी शादी में इतने सारे लोग आएंगे. हमें लगा था कि हमारी शादी में कुछ ही लोग होंगे और साधारण तरीके से निपट जाएगी, लेकिन बहुत सारे लोग और मंत्री आए थे. शिक्षा मंत्री आए थे और सभी ने हमें आशीर्वाद दिया और जैसा लोग बोल रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है. हमारे लिए सारे धर्म एक जैसे हैं."  

ये भी पढ़ें- कौन है महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति, जिन्हें 6 महीने डेट करके 18 की उम्र में की शादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Old Video, Monalisa On Parents, Mahakumbh Viral Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com