विज्ञापन

Mahashivratri Vrat 2026: महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये आसान और हेल्दी फलाहारी व्यंजन, फटाफट नोट करें रेसिपी

Mahashivratri Vrat Recipes: महाशिवरात्रि व्रत भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास होता है. अगर आप भी व्रत में खाई जाने वाली आसान और हेल्दी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो इन फलाहारी डिशेज को जरूर करें ट्राई.

Mahashivratri Vrat 2026: महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये आसान और हेल्दी फलाहारी व्यंजन, फटाफट नोट करें रेसिपी
Mahashivratri Vrat Recipes: महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये फलाहारी व्यंजन.

Mahashivratri 2026 Vrat Recipes: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है. इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन भोलेनाथ के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं, बड़े-बड़े अनुष्ठान करते हैं. अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं, तो इन फलाहारी व्यंजन को ट्राई कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये फलाहारी व्यंजन- (Mahashivratri Vrat Special Recipe)

1. कुट्टू खिचड़ूी-

महाशिवरात्रि व्रत में आप कुट्टू के आटे का कोई भी व्यंजन बना सकते हैं. इसकी खिचड़ी बना सकते हैं. ये एक अच्छी और पौष्टिक डिश है. इसमें घी, मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. मखाना खीर-

अगर आप में व्रत में कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो मखाने की खीर को ट्राई कर सकते हैं. मखाना और दूध दोनों ही प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं. इसमें आप ऊपर से सूखा मेवा डालकर इसे और हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि इसे आप भोग में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

3.  बादाम का हलवा-

महाशिवरात्रि व्रत में बादाम का हलवा बना सकते हैं. ये स्वाद के साथ सेहतमंद भी है. इसे बनाने के लिए बादाम, देसी घी, इलायची पाउडर की आवश्यकता होती है. इतना ही नहीं इसे आप भोग में भी चढ़ा सकते हैं.

4. साबूदाना खिचड़ी-

साबूदाना खिचड़ी स्वाद और सेहत से भरपूर है. अगर आप महाशिवरात्रि व्रत में फलाहारी व्यंजन तलाश रहे हैं, तो सबसे आसान साबूदाना खिचड़ी को ट्राई कर सकते हैं. इसे 2-3 घंटे भिगोकर, टमाटर, उबले आलू, हरी मिर्च, मूंगफली का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. 

ये भी पढ़ें- Weight Loss Mistake: जिम और डाइट के बाद भी नहीं घट रहा वजन? एक्सपर्ट ने बताई असली वजह, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com